0Shares

फिल्म इंडस्ट्री में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपना करियर शुरू करने वाली शरवरी वाघ इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। शरवरी वाघ जाने माने बॉलिवुड एक्टर विक्की कौशल के भाई सनी कौशल के साथ अक्सर नजर आती हैं। फैंस का मानना है कि शरवरी सनी की गर्लफ्रेंड हैं। इसके अलावा शरवरी कौशल फैमिली से भी काफी क्लोज है। हाल ही में विक्की कौशल और कैटरिना कैफ की शादी के फंक्शंस में भी शरवरी नजर आई थी।

जैसा कि ऊपर बताया गया है, शरवरी वाघ ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्मी इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू किया था। इनके पिता शैलेश वाघ मुंबई के जाने-माने बिल्डर हैं, जबकि उनकी मां नम्रता वाघ और बहन कस्तुरी वाघ, दोनों आर्किटेक्ट हैं। शरवरी के नाना महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशि हैं।

शरवरी वाघ

Also Read : क्या है मोहम्मद कैफ और कैटरीना कैफ का रिश्ता?

शरवरी वाघ ने अपना डेब्यु बंटी और बबली 2 से किया

शरवरी ने अपना डेब्यु सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ बंटी और बबली 2 से किया था। इस फिल्म में लोगों ने अभिनेत्री को काफी सराहा भी। शरवरी की पढ़ाई दादर पारसी यूथ असेम्बलीहाई स्कूल और रूपारेल कॉलेज, मुंबई से हुई है। शरवरी फिल्म प्यार का पंचनामा 2, बाजीराव मस्तानी और सोनू के टीटू की स्वीटी में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुकी हैं। साल 2014 में शरवरी ने फिल्मों में हाथ आजमाना शुरू किया, जिसके बाद उन्हें बंटी और बबली 2 में काम करने का मौका मिला। यह फिल्म पिछले साल यानी 2021 में रिलीज हुई थी। इसमें रानी मुखर्जी और सैफ अली खान ने भी अभिनय किया है। इस फिल्म के लिया शरवरी को 2022 में बेस्ट एक्ट्रेस डेब्यू का आइफा अवॉर्ड भी मिला है।

निजी जिंदगी की बात करें तो शरवरी अक्सर विक्की कौशल के भाई सनी कौशल के साथ नजर आती हैं। फैंस का मानना है कि दोनों में कोई रिश्ता तो जरूर है। वहीं कई फैंस का तो यह तक कहना है कि सनी कौशन की ये कथित गर्लफ्रेंड उनके बड़े भाई विक्की कौशल की बीवी और मशहूर अभिनेत्री कैटरिना कैफ को भी खूबसूरती के मामले में पीछे छोड़ती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *