0Shares

IPL 2022 : आईपीएल 2022 में शुक्रवार को खेला गया मुकाबला, जो मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच था, काफी रोमांच से भरा हुआ रहा। दोनो ही टीमों के फैंस के लिए ये मैच दांतों तले नाखून चबाने वाला था। मैच का फैसला अंतिम गेंद पर हुआ।

टॉस जीतकर गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। सलामी बल्लेबाज के रूप में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और इशान किशन ने पारी की शुरुआत की।

IPL 2022

ईशान किशन ने 45 रन बनाए और कप्तान रोहित शर्मा ने 43 रनों का योगदान दिया। इसके बाद आए मुंबई के बल्लेबाजों का प्रदर्शन आशाजनक नही था। हालांकि, टिम डेविड ने शानदार बल्लेबाजी की, जिसकी बदौलत मुंबई इंडियंस ने 177 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की तरफ से रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने पारी को बेहद शानदार तरीके से शुरू किया, जिसे देख कर गुजरात के फैंस को लगा कि ये मैच उनकी ही टीम के नाम होना है। मैच आखिरी ओवर तक पहुंचा और गुजरात को 6 गेंदों में 9 रनों की जरूरत थी। मुंबई के गेंदबाज डेनियल सैम ने इस स्कोर को बचाया और मुंबई इंडियंस को 5 रनों से जीत दिला दी।

IPL 2022 : इस हाई स्कोरिंग मैच में कई रिकॉर्ड्स बने, जिस पर हम आगे चर्चा करने वाले हैं।

  1. इस मुकाबले में पावर प्ले में मुंबई इंडियंस ने बिना कोई विकेट खोए 63 रन बनाए।मुंबई इंडियंस के लिए यह इस सीजन का सबसे अधिक स्कोर है।
  2. गुजरात टाइटंस के खिलाफ पावर प्ले में सबसे अधिक रन बनाने वाली मुंबई इंडियंस दूसरी टीम बन गई है।
  3. गुजरात के खिलाफ पहले विकेट के लिए 74 रनों की पार्टनरशिप इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप है।
  4. रोहित शर्मा ने पावरप्ले के अंदर आईपीएल मैच में सबसे अधिक 42 रन बनाए हैं।
  5. आईपीएल के इस सीजन में गेंदबाजी करते हुए राहुल तेवतिया का प्रदर्शन :

6 ओवर, 76 रन, 0 विकेट, ईआर 12.67

  1. लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर इस आईपीएल में 19 छक्के लगे हैं। वह ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं।
  2. आज के मुकाबले में MI की पारी :

पावरप्ले : 63/0 (रन रेट 10.50)

मिडिल ऑर्डर : 57/4 (रन रेट 6.33)

डेथ ओवर : 57/2 (रन रेट 11.40)

  1. इस सीजन में पावरप्ले में रिद्धिमान साहा का प्रदर्शन :

6 पारियां, 149 रन, 1 बार आउट, औसत 149.00, स्ट्राइक रेट 143.26

9.आईपीएल 2022 में 100+ ओपनिंग पार्टनरशिप

182 गायकवाड़ – कॉनवे बनाम एसआरएच पुणे

155 बटलर-पडिक्कल बनाम डीसी वानखेड़े

100* साहा – गिल बनाम एमआई ब्रेबोर्न

  1. इस सीजन में दूसरी बार हार्दिक को ब्रेबोर्न में विकेटकीपर ने रनआउट किया। दोनों बार आउट होने के दौरान उनके पार्टनर मिलर थे।
  2. रोहित शर्मा ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 200 छक्के जड़ने का आंकड़ा पार किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *