0Shares

Indian Railway : बिहार के दरभंगा से झंझारपुर, सुपौल होते सहरसा तक नई रेल लाइन का शुभारंभ हो गया है। यह रेलवे की तरफ से बिहार के लोगों के लिए बड़ा तोहफा है। इस रेल लाइन से मिथिलांचल और सीमांचल क्षेत्र के बीच 88 साल बाद रेल कनेक्टिविटी विकसित हो पाई है। इस रास्ते पर ट्रेन के यातायात से अब लोग काम खर्च में अपनी मंजिल तक पहुंच पायेंगे। दरभंगा ( लहेरियासराय)- सहरसा रूट पर रेलवे 8 मई से 3 जोड़ी डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। यह सफर 5 घंटे 45 मिनट में पूरा होगा।

Indian Railway

Indian Railway : लहेरियासराय से:-

  1. ट्रेन नंबर 05545 लहेरियासराय-सहरसा डेमू स्पेशल –

यह डेमू स्पेशल लहेरियासराय से सुबह 05.05 बजे रवाना होकर 05.20 बजे दरंभगा, 06.02 बजे सकरी, 07.08 बजे झंझारपुर, 08.06 बजे निर्मली, 08.45 बजे सरायगढ़, 09.43 बजे सुपौल स्टेशनों पर रूकते हुए 10.50 बजे सहरसा पहुंचेगी।

  1. ट्रेन नंबर 05543 लहेरियासराय-सहरसा डेमू स्पेशल –

यह डेमू स्पेशल लहेरियासराय से 12.05 बजे रवाना होगी और 12.25 बजे दरंभगा, 13.13 बजे सकरी, 13.49 बजे झंझारपुर, 14.35 बजे निर्मली, 15.05 बजे सरायगढ़, 16.03 बजे सुपौल स्टेशनों पर रूकते हुए 18.05 बजे सहरसा पहुंचेगी।

  1. ट्रेन नंबर 05547 लहेरियासराय-सहरसा डेमू स्पेशल –

यह डेमू स्पेशल लहेरियासराय से 20.05 बजे रवाना होकर 20.23 बजे दरंभगा, 21.04 बजे सकरी, 21.43 बजे झंझारपुर, 22.29 बजे निर्मली, 23.00 बजे सरायगढ़, 23.59 बजे सुपौल स्टेशनों पर रूकते हुए मध्य रात्रि 01.30 बजे सहरसा पहुंचेगी।

सहरसा से:-

  1. ट्रेन नंबर05544 सहरसा-लहेरियासराय डेमू स्पेशल –

यह डेमू स्पेशल सहरसा से 05.15 बजे निकल कर 06.01 बजे सुपौल, 07.00 बजे सरायगढ़, 07.37 बजे निर्मली, 08.23 बजे झंझारपुर, 10.08 बजे सकरी, 11.10 बजे दरभंगा रूकते हुए 11.30 बजे लहेरियासराय पहुंचेगी।

  1. ट्रेन नंबर 05548 सहरसा-लहेरियासराय डेमू स्पेशल–

यह डेमू स्पेशल सहरसा से 11.10 बजे खुलकर 11.54 बजे सुपौल, 12.50 बजे सरायगढ़, 13.25 बजे निर्मली, 14.18 बजे झंझारपुर, 15.12 बजे सकरी, 16.55 बजे दरभंगा रूकते हुए 17.15 बजे लहेरियासराय पहुंचेगी।

  1. ट्रेन नंबर 05546 सहरसा-लहेरियासराय डेमू स्पेशल –

यह डेमू स्पेशल सहरसा से 18.35 बजे खुलकर 19.21 बजे सुपौल, 20.42 बजे सरायगढ़, 21.19 बजे निर्मली, 22.13 बजे झंझारपुर, 22.46 बजे सकरी, 23.30 बजे दरभंगा रूकते हुए 23.55 बजे लहेरियासराय पहुंचेगी।

Indian Railway : इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन।

बता दें कि उपरोक्त सभी डेमू स्पेशल लहेरियासराय और सहरसा के बीच अप एवं डाउन दिशा में दरभंगा, ककरघाटी, बिजुली हाल्ट, तारसराय, शहीद सुरज नारायण सिंह, सकरी, मानीगाछी, मंडन मिश्रा हाल्ट, लोहना रोड, झंझारपुर, मिथिला दीप, तमुरिया, नेमुआ हाल्ट, चिकना, घोघरडीहा, परसा बसुआरी, निर्मली,आसनपुर कुपहा हाल्ट, सरायगढ़, चाँद पिपर हाल्ट, बैजनाथपुर अन्दौली हाल्ट, थरबिटिया, कदमपुरा, सुपौल, सुन्दरपुर हाल्ट, विनायकमा हाल्ट, गढ़ बरूआरी, पंचगछिया, नन्दलाली हाल्ट, सहरसा कचहरी हाल्ट पर रुकेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *