0Shares

अक्सर देश-दुनिया से ऐसे कई मामले देखने और सुनने को मिल ही जाते हैं, जिसे जानकर हर कोई हैरान हो जाता है। ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश से सामने आई है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित मोहल्ला सरायझाझन में एक किसान के घर गाय ने एक अजीबो गरीब बछिया को जन्म दिया है। इसे भगवान का चमत्कार समझ इस बछिया को देखने दूर दूर से लोग पहुंचने लगे।

राजकुमार नामक इस किसान की गाय ने दो मुंह, चार आंखों वाली बछिया को जन्म दिया है। विचित्र बछिया का जन्म इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। पशु चिकित्सक डॉ ब्रजवीर सिंह की मानें तो जेनेटिक डिफेक्ट के कारण इस प्रकार बच्चे जन्म ले लेते है। ऐसे बच्चे अधिक समय तक जीवित नहीं रह पाते हैं। हर कोई इस अनोखी बछिया को देखने के बाद काफी हैरान हो रहा है।

उत्तर प्रदेश

Also Read : Bihar-UP Bus Service : बिहार व उत्तर प्रदेश के बीच पुनः शुरू होगी अंतर्राज्यीय बस परीसेवा

उत्तर प्रदेश : बछिया को देख सभी हैरान

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं घर पर पालने वाली गाय जब बछिया को जन्म देती हैं, तो सामान्य रूप से लोग खुश होते हैं। गाय से दूध तो मिलता ही है, साथ में पशुधन भी बढ़ता है, लेकिन बुलंदशहर में गाय ने जिस अजीब बछिया को जन्म दिया है, उसे देख सभी हैरान हैं।

गाय को भारत में भगवान की तथा पूजा जाता है। कहते हैं गाय में 36 करोड़ देवी देवताओं का वास होता हैं ऐसे में इलाके के लोगों का ऐसा मानना है कि गाय का इस विचित्र बच्चे को जन्म देना किसी चमत्कार से कम नहीं है। हालांकि, देखा जाए तो यह पहली बार नहीं है कि इस तरह की खबर सामने आई है। इससे पहले भी ऐसी कई खबरें सामने आ चुकी हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *