0Shares

न्यूज़ डेस्क: बिहार में मानसून; मौसम विभाग ने बिहार में मॉनसून के फिर से एक्टिव होने के संकेत दिए हैं। अररिया, चंपारण, किशनगंज समेत सूबे के 5 जिलों में मंगलवार को भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी हुआ है। अन्य 19 जिलों में भी मौसम बदलने का अनुमान है। राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में भी मंगलवार को आंशिक बादल छाए रहने और छिटपुट बारिश के आसार हैं। 

सूबे में अगले 24 से 48 घंटे के दौरान मॉनसून सक्रिय होने के साथ विभिन्न जिलों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी के आसार है। मॉनसून अभी राजस्थान के जैसलमेर, कोटा, गुना, उत्तर पूर्व विदर्भ में निम्न दबाव का क्षेत्र होते हुए रायपुर, पारादीप और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैला है। सोमवार को पटना का तापमान सामान्य से चार डिग्री ऊपर चढ़ने के साथ 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सारण, वैशाली, सीतामढ़ी, बेगूसराय, खगडिय़ा, भागलपुर, गया, शेखपुरा, बांका, अररिया के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, शेष जिलों के तापमान में गिरावट आई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *