0Shares

पटना में एक दंपती से जुड़ा अजीब मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट ही धारदार हथियार से काट डाला। पत्‍नी के हमले से गुस्‍साए शख्‍स ने भी विरोध में हमला कर उसे जख्‍मी कर दिया। इसके बाद दर्द से छटपटाते हुए अवस्‍था में वह भाग कर थाने पहुंचा। पुलिस ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत पीएमसीएच में ले जाकर भर्ती कराया। इस हैरतअंगेज घटना के पीछे की वजह और भी अजीब है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि पीड़‍ित शख्‍स और उसकी पत्‍नी के संबंध काफी दिनों से खराब थे। इसको लेकर कई दफे पंचायती भी हुई थी और जान-पहचान के लोगों ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया था। इस हादसे में घायल पत्‍नी का इलाज फुलवारीशरीफ पीएचसी में कराया गया। 

भागते हुए पुलिस थाना में पहुंचा

घटना के बारे में बताया जाता है कि रात को दंपती एक साथ सोए थे। रात के तीन बजे पति पूरी तरह नींद में चला गया तो अचानक पत्‍नी ने उस पर हमला कर दिया। दर्द और खू/न निकलने पर पति की नींद खुली तो उसने देखा कि पत्नी के हाथ चा/कू है।

इसके बाद वह तत्‍काल भागते हुए घर से भागा और भागते हुए पुलिस थाना में पहुंचा। बताया जा रहा है कि काफी अधिक खू/न निकल जाने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सुबह वारदात की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो पीड़‍ित के घर पहुंचे। तब तक पति के साथ झगड़े में घायल पत्‍नी घर में ही पड़ी थी। उसे आसपास के लोगों ने इलाज के लिए अस्‍पताल भेजा।

बता दें कि यह घटना 07 अगस्त 2021 की है

बयान दर्ज किया

फुलवारीशरीफ के थानेदार ने बताया कि घायल शख्‍स की हालत ठीक होने पर उसका बयान दर्ज किया जाएगा। फिलहाल आसपास के लोगों से भी घटना की जानकारी ली जा रही है। पहले भी कई बार दंपती के बीच विवाद हो चुका था। घटना के पीछे की वजह तलाशी जा रही है।