0Shares

4 Big Bridges Around Patna : बिहार के पटना शहर के आस-पास कुल 4 बड़े पुलों का निर्माण जल्द ही होने जा रहा है, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों का वहां गुजर-बसर होने लगेगा। पटना शहर का विस्तार अब गंगा नदी के किनारे शेरपुर से लेकर कच्ची दरगाह तक 36 किलोमीटर लंबाई में हो जाएगा। शेरपुर से लेकर कच्ची दरगाह तक कुल 22 लेन के 4 नए पुल बनाये जा रहे हैं, जिनके माध्यम से उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार की दूरी तो कम होगी ही, साथ ही पटना शहर का विस्तार भी होना तय है।

बता दें कि वर्तमान समय में पटना शहर दानापुर से मारूफगंज तक 25 किलोमीटर लंबाई में फैला हुआ है। दानापुर से शेरपुर तक ग्रामीण इलाका पड़ता है, जहां ज्यादा आबादी का बसेरा नहीं है और शहरी सुविधाएं भी यहां नहीं है। इसी प्रकार मारूफगंज से कच्ची दरगाह पुल के मुहाने तक 3 किलोमीटर दूरी में घनी आबादी है, लेकिन यहां भी शहरी सुविधाओं का अभाव है। जब शेरपुर- दिघवारा पुल और कच्ची दरगाह- बिदुपुर पुल बनकर तैयार हो जाएंगे, तो आस-पास इलाकों में तेजी से विकास होगा। चारों पुलों के निर्माण में 10 साल लगेंगे, तब तक आसपास के इलाकों में आबादी बसने लगेगी।

4 Big Bridges Around Patna

Also Read : Flood In Bihar : बिहार में बाढ़ ने शूरू किया तबाही मचाना, रौद्र रूप ले रही नदियां, पलायन कर रहे लोग

4 Big Bridges Around Patna : जानिये किन पुलों का होगा निर्माण

1. पटना जिले के शेरपुर से लेकर कच्ची दरगाह तक 36 किलोमीटर की दूरी के बीच कुल 15,982 करोड़ की लागत से गंगा नदी पर 22 लेन वाले 4 अलग-अलग पुलों का निर्माण किया जा रहा है। पटना जिले के शेरपुर से सारण जिले के दिघवारा तक 6 लेन पुल बनाया जा रहा है। 15 किलोमीटर (एप्रोच रोड समेत) लंबे इस 6 लेन पुल के निर्माण पर 7,000 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस पुल का डीपीआर बनाया जा रहा है।

2. शेरपुर-दिघवारा सेतु से 11.1 किलोमीटर पूरब की तरफ 6 लेन दीघा-सोनपुर सेतु का निर्माण होगा। 6.97 किलोमीटर लंबे इस 6 लेन पुल के निर्माण में लगभग 2,200 करोड़ रुपए की लागत आयेगी। पटना-बेतिया नेशनल हाईवे के तहत बनाये जाने वाले इस पुल का भी डीपीआर बनाया जा रहा है।

3. दीघा सेतु से 14.6 किलोमीटर पूरब की तरफ गांधी सेतु के बगल में उसके समानांतर नये 4 लेन ब्रिज का निर्माण कार्य चालू है। 14.5 किलोमीटर लंबे और 1,794 करोड़ की लागत वाले इस पुल का अब तक 20 फीसदी निर्माण पूरा हो चुका है। मार्च 2021 में इसका निर्माण शुरू हुआ है और सितंबर 2024 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

4. गांधी सेतु से 10.3 किलोमीटर पूरब में 4988 करोड़ की लागत से 9.76 किमी लम्बे कच्ची दरगाह-विदुपुर 6 लेन सेतु का तेजी से निर्माण हो रहा है। जनवरी 2024 में निर्माण पूरा होना है। इस प्रोजेक्ट के सभी 67 पाये जमीन तक पहुंच आये हैं। 27 पाये सेगमेंट चढ़ाने लायक बन गये हैं। 4 स्पैन तैयार हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *