0Shares

Adalatganj Talab : स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बिहार के अदालतगंज तालाब के सौंदर्यीकरण और और इसके विकास हेतु कई कदम उठाये गये हैं, जिसके बाद अब इस तालाब के किनारे भ्रमण के लिये बड़ी संख्या में लोग आने लगे हैं। यहां साउंड एंड लेजर शो, नौकायन, जार्बिंग बॉल, म्यूजिकल फाउंटेन, ट्रैंपोलीन, फव्वारे आदि की व्यवस्था की गयी है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

हर दिन सुबह 9 से रात 9 बजे तक लगभग एक हजार पर्यटक घूमने आते हैं। एक अप्रैल 2022 से प्रवेश टिकट मिल रहा हैं। ज्ञात हो कि पहले अदालतगंज तालाब कचरे से भरा रहता था। आस-पास में झोपडिय़ां थीं। सर्पेंटाइन नाले के गंदे पानी के संपर्क में था, लेकिन 4 दिसंबर 2021 को सौंदर्यीकरण के बाद यह आकर्षण का केंद्र बन गया है। 10 करोड़ रुपये खर्च कर इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है।

Adalatganj Talab : शाम 7 से रात 9 बजे के बीच साउंड एंड लेजर शो

शाम 7 से रात 9 बजे के बीच साउंड एंड लेजर शो चलता है। म्यूजिक फाउंटेन भी है। 40 फीट ऊंचाइयों तक जाने वाले रंग-बिरंगे फव्वारे चलते रहते हैं। तालाब के सौंदर्यीकरण में पर्यावरण संरक्षण का पूरा ख्याल रखा गया है। चारों ओर पेड़-पौधे लगे हैं। जगह-जगह पर्यटकों के बैठने की सुविधा भी है। चारदीवारी भी है। ऐसे में पटनावासियों को मनोरंजन के लिये एक नयी जगह मिली गयी है।

Adalatganj Talab

Also Read : Patna Zoo : पटना ज़ू में ट्रैकलेस टॉय ट्रेन का मजा ले रहे पर्यटक

रंग-बिरंगी रोशनी में लोग बच्चों के संग रात 9 बजे तक मजे करते हैं। अब जल्द ही यहां लजीज व्यंजन भी मिलेंगे। उद्देश्य है कि यहां अधिक से अधिक सुविधाएं को उपलब्ध कराई जाए। अदालतगंज तालाब में प्रवेश शुल्क बच्चे के लिये 2 एवं वयस्क के लिये 5 रुपये लगते हैं। प्रवेश सुबह 9 से रात 9 बजे तक मिलता है।

Adalatganj Talab : मार्निंगवॉकरों के भ्रमण की नि:शुल्क व्यवस्था

वहीं, सुबह 6 से 9 बजे तक मार्निंगवॉकरों के भ्रमण की नि:शुल्क व्यवस्था है। इसके अलावा नौकायन के लिए 200 रुपये सिक्योरिटी मनी के तौर पर लिये जाते हैं। फिर वापसी के समय यह राशि वापस हो जाती है। 10 रुपये प्रतिव्यक्ति नौकायन का शुल्क है। 15 मिनट नौकायन कर सकते है। 4 सीटर 5 नौकायन हैं। इसके लिए 15 दिन पूर्व ही सिक्योरिटी मनी देना पड़ेगा। इस वजह से हर दिन 20-25 लोग ही नौकायन कर पा रहे हैं। जर्बिंग बॉल 10 मिनट के लिए 50 रुपये शुल्क लगता है। बच्चे को इसमें डालने के बाद रस्सी पकड़कर रखनी पड़ती है। ट्रैंपोलीन 10 मिनट के लिए 20 रुपये लगते हैं। जर्बिंग बॉल, ट्रैंपोलीन और नौकायन की सुविधा दिन के 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच मिलती है।

अदालतगंज तालाब अमरनाथ पथ पर स्थित है। यह मार्ग बुद्धमार्ग एवं वीरचंद पटेल पथ के बीच है। पटना स्‍मार्ट सिटी ल‍िम‍िटेड के एमडी अन‍िमेश कुमार पाराशर ने बताया कि राजधानी वासियों के लिए अदालतगंज तालाब कैंपस शाम बिताने के लिए एक बेहतर स्थल है। हालांकि, रविवार को यहां अधिक भीड़ होती है। संचालन का भार जल्द से जल्द एजेंसी को सौंपा जाएगी तथा पर्यटकों की सुविधाओं में और वृद्धि करने का प्रयास होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *