बिहार की राजधानी पटना सहित तीन अन्य शहरों में भी अब लोग स्मार्ट कंपोजिट सिलेंडर देख पाएंगे। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने स्मार्ट कम्पोस्ट सिलेंडर को राजधानी पटना से बिहार के अन्य शहरों में भी विस्तार किया है।
बिहार के 5 शहरों में आपको स्मार्ट कंपोजिट सिलेंडर देखने को मिलेंगे
अब तक लोग एक साधारण सिलेंडर का ही प्रयोग कर रहे थे, लेकिन अब पटना सहित बिहार के 5 शहरों में आपको स्मार्ट कंपोजिट सिलेंडर देखने को मिलेंगे। 2021 के दिसंबर में राजधानी पटना में इसे लॉन्च किया गया था। वर्तमान में राजधानी पटना के पांच एजेंसियों के पास यह स्मार्ट कम्पोस्ट सिलेंडर उपलब्ध है। पटना के साथ-साथ अब बिहार के कई अन्य शहरों में इस स्मार्ट कंपोजिट सिलेंडर को लॉन्च कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि राजधानी पटना के अलावा आरा, बेगूसराय, गया और नालंदा में इस स्मार्ट कंपोजिट सिलेंडर को लॉन्च किया गया है। वहीं इसके बाद बिहार के वैशाली में भी लॉन्च करने की योजना है।
वहीं, इस स्मार्ट कंपोजिट सिलेंडर की खासियत की बात करें तो खाली कंपोजीशन सिलेंडर का वजन 5 से 6 किलो होता है। इसमें 10 किलो गैस रहती है, जिस वजह से इसे एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाना बेहद ही आसान है। वही, यह स्मार्ट कंपोजिट सिलेंडर पूरी तरह से पारदर्शी होता है, जिसमें गैस की मात्रा बाहर से ही देखी जा सकती है। खत्म होने से दूसरा सिलेंडर लिया जा सकता है। वही इस स्मार्ट कंपोजिट सिलेंडर में जंग भी नहीं लगती है और यह सिलेंडर खराब नहीं होता है।