Bhagoda Dulha : अपनी शादी के सपने हर लड़की देखती है, लेकिन उस लड़की की भावनाओं का क्या हो जब शादी के दिन ही दूल्हा फरार हो जाए। बिहार के पटना में एक ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां तक कि लड़का लड़की के साथ छह महीने तक लीव इन में भी रहा चुका है। छह माह तक लीव इन में रहने के बाद शादी करने पहुंचा दूल्हा फरार हो गया, तो सब के सब अचंभित रह गए।
Bhagoda Dulha : दुल्हन भी समझ नहीं पाई
घटना पुनपुन थाने के बेला बराह गांव की है। यहां के निवासी दिलीप पासवान की बेटी अमृता कुमारी की शादी दुल्हिन बाजार थाने के एनखा गांव निवासी धुरखेली पासवान के बेटे रंजन कुमार के साथ होनी थी। इसके लिए वर-वधु के परिवार बुधवार को उलार सूर्य मंदिर पहुंच गए थे। इसी बीच दूल्हा रंजन कुमार वहां से चुपके से निकल गया। देखते ही देखते बारात भी वहां से निकल गई। दुल्हन भी समझ नहीं पाई कि आखिर उसके प्रेमी ने शादी के वक्त ऐसा क्यों किया?
बताया गया कि लड़का व लड़की दोनों एक-दूसरे के साथ लगभग छह माह पहले भाग गए थे। प्रशासन व सामाजिक दबाव के बाद दोनो की शादी तय की गई थी। दोनों पिछले छह माह से साथ में रह रहे थे। मामले मेंं लड़की व लड़के पक्ष के लोग समझौता कर शादी की बात कर रहे हैं। वर पक्ष के लोगों का कहना है कि लड़के को समझाने की कोशिश की जा रही है।
उधर, दूल्हे के भागने के बाद लड़की वाले सभी रिश्तेदारों के साथ लड़के वालों के घर पहुंच गए।दूल्हा के भागने का कारण पूछा, तो लड़के वाले गुस्सा गए और फिर मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से जमकर ईट पत्थर चले, जिसमें डेढ़ दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं। गंभीर अवस्था मे प्रभूलाल पासवान की पत्नी प्रभावति देवी को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं जख्मी धर्मशीला देवी, लालसा कुमारी, सविता देवी, बेबी देवी, संजू कुमारी, सुबोध पासवान, शकुंतला देवी, राजमती देवी, राधिका देवी का इलाज दुल्हिन बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा हैं।