0Shares

Bihar Bus Service : बिहार से पड़ोसी कुछ राज्यों के बीच बसें चलायी जाने वाली है। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड शामिल हैं। सूबे के मुख्य शहरों से कुल 42 बसों का परिचालन होगा, जबकि पूरे राज्य से 122 बसें संचालित होंगी। ये बसें मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मोतिहारी, छपरा, बेगूसराय, सीवान और बेतिया से चलेंगी।

राज्य परिवहन आयुक्त ने इस संबंध में बस संचालकों से प्रस्ताव मांगा है। बस संचालक ऑनलाइन अपना प्रस्ताव भेज सकते हैं। इसके अलावा उन्हें जरूरी कागजात भी भेजने होंगे। विभागीय आयुक्त ने बताया कि बिहार के उक्त सात जिलों से पश्चिम बंगाल के हावड़ा, बर्द्धमान, सिलीगुड़ी, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, लखनऊ, गोरखपुर, झारखंड के गुमला, रांची एवं जमशेदपुर, छत्तीसगढ़ के कोरबा, जसपुर एवं कुनकुरी से 42 बसें चलेंगी।

Bihar Bus Service

Also Read : Double Decker Train : बिहार और पश्चिम बंगाल के रास्ते चल सकती है डबल डेकर ट्रेन, वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा गया प्रस्ताव

Bihar Bus Service : इन रुट्स पर चलेगी बसें

मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर-जसपुर वाया रामगढ़ एवं रांची बसें चलेंगी। मुजफ्फरपुर-हावड़ा वाया धनबाद एवं वर्द्धमान, मुजफ्फरपुर-सिल्लीगुड़ी वाया दरभंगा एवं प्रतापगंज, मुजफ्फरपुर-आजमगढ़ वाया गोपालगंज एवं गोरखपुर, दरभंगा-कुनकुनी वाया रांची एवं गुमला, रक्सौल-सिल्लीगुड़ी वाया मोतिहारी एवं दरभंगा, मोतिहारी-सिल्लीगुड़ी वाया दरभंगा एवं प्रतापगंज, बेगूसराय-कुनकुनी वाया रांची एवं सिमडेगा और छपरा-कोरबा वाया डाल्टेनगंज एवं अंबिकापुर बसों का परिचालन होगा।

परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार से उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, देवरिया, भदोही, गाजीपुर, गोरखपुर, वाराणसी, सारनाथ, राम नगर और बलिया के स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। बसों के परिचालन के लिये तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी हैं। पश्चिम बंगाल और ओडिशा के शहरी क्षेत्रों के लिए बसें चलेंगी। बिहार परिवहन विभाग ने उत्तर प्रदेश और ओडिशा के लिए रूट भी बनाया है। इसके लिए विभाग ने कुछ महीने पहले परमिट के लिए आवेदन मांगा था।

हालांकि, इस पर विभाग को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। अब एक बार और विभाग अलग-अलग रूटों के लिए आवेदन मांगेगा। परिवहन निगम पटना समेत आरा, बक्सर, सासाराम, भभुआ, डेहरी, बिहारशरीफ, जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, नवादा, मुंगेर, सीवान, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, मधुबनी, रांची, देवघर, गुमला, टाटा, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग के लिए परमिट जारी करेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *