0Shares

खरीफ फसल की सरकारी खरीद एवं किसानो की जागरूकता हेतु महाअभियान की शुरूआत हो गई है। इस महाअभियान की शुरूआत खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों हुई। पहली बार माइक्रो इरिगेशन को लेकर भी 21 रथ रवाना किए गए हैं। सरकार इसमें 90% तक अनुदान दे रही है। इसके अलावा बीज और बागवानी के संबंध में भी किसानों को रथ के माध्यम से सरकार जागरुक करेगी।

बिहार

कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह

इस कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह और शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे। कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने इस मौके पर कहा कि खरीफ महाअभियान के लिए बीज और ड्रिप सिंचाई को लेकर किसानों को जानकारी दी जाएगी। कितना बीज प्रयोग करना है, रथ में लगे ऑडियो वीडियो के माध्यम से बताया जाएगा।

सीएम नीतीश ने इस दौरान सभी जिलों के लिए LED लगी गाड़ियों हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इस रथ पर कृषि कार्य से संबंधित जानकारी एवं बेहतर खेती के लिए कृषि वैज्ञानिकों के संदेश जगह-जगह दिखाए जाएंगे। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का किसानों के नाम संदेश भी प्रसारित किया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *