Bihar News : आपको लग रहा होगा की ज्यादा पढ़े लिखे लोग ही फेमस होते हैं और कुछ कर दिखते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हैं। बिहार के लाल ने ऐसा ही एक चमत्कार कर दिखाया हैं। आपने सुना होगा की टैलेंट को किसी डिग्री की जरुरत नहीं होती, टैलेंट कई डिग्रियों से बढ़कर होता हैं। ऐसा कहने वाले लोग यूं ही नहीं कहते क्योंकि सच में कुछ लोग इसे हकीकत के तौर पर पेश कर देते हैं। ऐसा ही बिहार के मधुबनी के रहने वाले एक शख्स ने किया जिसने एक ऐसी ड्रोन बनाई जो किसानों की मेहनत को आधी कर देता है और चुटकियों में उनका काम हो जाता है।
Bihar News : बिहार के मधुबनी का है रहने वाला
ऐसे में हम अभी जिस शख्स की बात कर रहे हैं वो बिहार के मधुबनी का रहने वाला हैं, उसका शुभनाम देवेश झा हैं। जिन्होंने पढ़ाई तो केवल 12वीं तक की लेकिन अपने हुनर की बदौलत एक ऐसा ड्रोन तैयार किया है है जिसने सबको हैरान कर दिया है। 5 साल की कड़ी मेहनत के बाद देवेश को ये बड़ी सफलता मिली है। ऐसे में साल 2017 में इस शख्स ने 10 लाख की लगत से डेबेस्ट नाम की एक स्टार्टअप की शुरुआत की थी।
ऐसे में आप उनकी कामयाबी का अंदाजा इसी से लगा सकते हो की पिछले साल उनकी कंपनी ने 4 करोड़ से भी ज्यादा का टर्नओवर किया था। सिर्फ 12वीं पास किये इस देवेश नाम के शख्स के अनुसार कंपनी के पास फिलहाल 40 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट है। ऐसे में देवेश के मन में बचपन से ही कुछ नया और अनोखा करने की जिद्द थी और वो उन्होंने कर के भी दिखाया। देवेश ने 12वीं की पढ़ाई के बाद 2010 में दिल्ली आ गए।
यहाँ पर उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन भी लिया लेकिन एक-दो महीने बाद ही कॉलेज छोड़ दिया। उन्होंने कॉलेज तो छोड़ दिया लेकिन उनकी पढ़ाई जारी रही। वे नई-नई किताबों और रिसर्च की स्टडी करने लगें। देवेश के अनुसार उन्होंने कई संस्थानों के साथ जुड़कर डेटा साइंस पर काम किया और IIT कानपुर, IIT खड़गपुर के साथ मिलकर अपने स्टार्टअप पर वर्क करने लगे।