0Shares

Bihar News : CM नीतीश ने किसानों के भाग्य बदलने वाला फैसला लिया हैं, जिस फैसले से प्रदेश के करीब 7 लाख किसानों को फायदा होने जा रहा हैं। ऐसे में जिले के परोड़ा में करोड़ों की लागत से तैयार हो रहा एथेनॉल प्लांट का CM नीतीश कुमार द्वारा उद्घाटन किया गया। ऐसे में इस समारोह में CM नीतीश के साथ प्रदेश के उद्योगमंत्री शाहनवाज हुसैन भी शामिल थे।

Bihar News

Bihar News : पूर्णिया पहुंचकर लोगो को दी बड़ी खुशखबरी

बिहार के मुख्यमंत्री शनिवार को पूर्णिया पहुंचे तो उन्होंने बिहार वासियों को बड़ी ख़ुशख़बरी दी, ऐसी खुशखबरी की प्रदेश के किसान काफी गदगद दिखाई दिए। पूर्णिया में राज्य के पहले इथेनॉल प्लांट की स्थापना की गई है। जिले के परोड़ा में 105 करोड़ की लागत से तैयार एथेनॉल प्लांट का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया। सीएम के साथ राज्य के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन भी उद्घाटन समारोह में शामिल थे।

समारोह में CM नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में इथेनॉल का यह पहला प्लांट है। इसके बाद जगहों पर भी जल्द ही इथेनॉल प्लांट लगाया जाएगा। इस प्लांट से प्रति दिन 65 हजार लीट इथेनॉल का उत्पादन किया जाएगी। प्लांट का 7 लाख किसानों को फायदा होगा। बिहार सरकार तेजी से प्रदेश के लोगों के लिए काम कर रही हैं ऐसे में किसान कहा पीछे छूटने वाले थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में तेजी से उद्योग का विस्तार हो रहा है। सीएम ने 15 एकड़ में फैले प्लांट का निरीक्षण किया। करीब एक घंटे रुकने के बाद वह पटना के लिए रवाना हो गए। इस दौरान खाद्य मंत्री लेसी सिंह सांसद संतोष कुशवाहा विधायक विजय खेमका समेत कई अन्य मौजूद थे। किसानों को लेकर लिया सरकार का ये फैसला CM नीतीश को आने वाले समय में काफी फायदा पहुंचा सकता हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *