0Shares

Bihar News : आपको बता दे की बिहार की नीतीश सरकार अपने प्रदेश में और प्रदेशों से अच्छा आवागमन की सुविधा हो लोगों की परेशानियां दूर हो इसके लिए काफी प्रयास कर रही हैं। ऐसे में बिहार की राजधानी पटना में बेहतर आवागमन के लिए की उपाय खोजे जा रहे हैं एवं किये जा रहे हैं। ऐसे में पुरे प्रदेश में कई डबल देकर रोड, तो अन्य किसी जगह अंडरपास तो कहींपर सर्वे का निर्माण किया जा रहा हैं।

Bihar News

Bihar News : योजना पर 373 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान

इसकी चलते अब एक और बड़ा फैसला नीतीश की कैबिटेन द्वारा लिया गया हैं, अब पटना म्यूजियम पहुँचने वाले यात्रियों को डायरेक्ट बिहार म्यूजियम पहुँचने के लिए एक बड़े सबवे का निर्माण किया जा रहा हैं। आपको बता दे की शुक्रवार को हुई नीतीश की कैबिटेन बैठक में इसकी स्वीकृति दी गई हैं। ऐसे में इस योजना पर 373 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान भी लगाया जा रहा हैं।

बता दें कि इन दोनों संगठनों को जोड़े जाने की जिम्मेदारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को दी गई है। कैबिनेट की बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने पटना म्यूजियम और बिहार म्यूजियम ऐतिहासिक महत्व के स्थल है। इनके बीच सड़क मार्ग से आवागमन में व्यस्त यातायात बाधक बनती है। और पर्यटकों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय के बाद होने वाले निर्माण से इन महत्वपूर्ण स्थलों के दर्शन करने आने वाले पर्यटकों को सुविधा होगी तथा उनकी संख्या में भी वृद्धि होगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के विकाश और पर्यटकों के लिए सुविधाओं के विस्तार पर काम कर रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *