0Shares

Bihar News : बिहार की राजधानी पटना में मरीन ड्राइव की तर्ज पर बन रहे गंगा पाथवे का पहला चरण अब पूरा हो गया है। 90% से अधिक काम पूरा हो चुका है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसका उद्घाटन करेंगे। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि 10 मई को इस पर ट्रायल रन होने की संभावना है। इसके बाद अगले चरण में गंगा पाथ-वे का एएन सिन्हा से पीएमसीएच और फिर एनआइटी तक निर्माण होगा।

Bihar News

Bihar News : दीघा से एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट या गांधी मैदान पहुंचने में करीब पांच मिनट का समय

करीब 5.4 किलोमीटर लंबाई में गंगा पाथ-वे पर आवागमन शुरू होने से दीघा से एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट या गांधी मैदान पहुंचने में करीब पांच मिनट का समय लगेगा। इससे दीघा से राजापुर पुल से होकर गांधी मैदान जाने वाले रास्ते में अक्सर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। फिलहाल लोग ट्रैफिक जाम की समस्या से परेशान है।

मिली जानकारी के अनुसार जेपी सेतु के करीब 150 मीटर पूरब 50 मीटर गोलाकार में गोलंबर बन रहा है। इस गोलंबर पर दीघा रोटरी, अटल पथ, एक्सप्रेस-वे मिलेगा। वहां से एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट तक गंगा पाथ-वे से होकर जा सकेंगे। इस सड़क के दोनों तरफ पांच-पांच मीटर चौड़ाई में पेड़ लगाये जायेंगे। साथ ही गंगा पाथ-वे के उत्तर गंगा किनारे तरफ से पांच मीटर चौड़ा पाथ-वे बनेगा। इस पर सुबह-शाम लोग टहल सकेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *