0Shares

Bihar News : बिहार औद्योगिक क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा हैं, कई नये मुकाम हासिल करने दिशा में वो तेजी से आगे बढ़ रहा हैं। अब बिहार को मिलेगा देश का पहला ग्रीनफील्ड ग्रेन बेस्ड इथेनॉल प्लांट, जिसका CM नीतीश कुमार द्वारा पूर्णिया में करेंगे उद्घाटन देश का पहला ग्रीनफील्ड ग्रेन बेस्ड इथेनॉल प्लांट 105 करोड़ की लागत पूर्णिया में बनकर तैयार है। केंद्र और राज्य की इथेनॉल पॉलिसी-2021 के बाद देश के पहले ग्रीनफील्ड ग्रेन बेस्ड इथेनॉल प्लांट का शुभारंभ होने जा रहा है।

Bihar News

Bihar News : 105 करोड़ की लगत से बनेगा प्लांट

पूर्णियां के कृत्यानंद नगर के परोरा में ईस्टर्न इंडिया बायोफ्यूल्स प्रा. लि. द्वारा 105 करोड़ की लागत से स्थापित ग्रीनफील्ड ग्रेन बेस्ड इथेनॉल प्लांट का शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा होगा। बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन मुख्य अतिथि के रुप में इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। साथ ही खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह और पूर्णियां सांसद संतोष कुशवाहा की भी मौजूदगी रहेगी।

उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार देश का इथेनॉल हब बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ने लगा है। बिहार इथेनॉल पॉलिसी 2021 के बाद बिहार में स्थापित हो रही 17 इथेनोल इकाइयों में से पहले ग्रीनफील्ड ग्रेन बेस्ड इथेनॉल इकाई ने उत्पादन शुरू कर दिया है और बहुत जल्द तीन और इथेनोल इकाइयों का शुभारंभ होगा।

पूर्णियां के परोरा में ईस्टर्न इंडिया बायोफ्यूल्स प्रा. लि. (EIBPL) द्वारा स्थापित ग्रीनफील्ड ग्रेन बेस्ड इथेनॉल प्लांट की उत्पादन क्षमता 65 हजार लीटर प्रतिदिन है। इसके साथ ही इस प्लांट से प्रतिदिन 27 टन DDGS यानी एनिमल फीड बनाने के लिए जो पोषक तत्व से पूर्ण कच्चे माल की जरुरत होती है। उसका उत्पादन बायप्रोडक्ट के रुप में होगा। पूर्णियां के परोरा में ईस्टर्न इंडिया बायोफ्यूल्स प्रा. लि. (EIBPL) द्वारा स्थापित प्लांट की जरुरत को पूरा करने के लिए प्रतिदिन करीब 145 से 150 टन चावल या मक्के की जरुरत होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *