0Shares

Bihar News : अब बिहार (Bihar) में भी पर्यटन की संभावना को देखते हुए राज्य सरकार इसे बढ़ावा देने जा रही है। आपको बता दें बिहार (Bihar) ने विदेशी पर्यटकों के मामले में गोवा (Goa) को भी पछाड़ दिया है। राज्य सरकार यही चाहती है कि विदेशी पर्यटक और भी ज्यादा संख्या में बिहार आये। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था में भी काफी इजाफा होगा। इसीलिए पर्यटन विभाग के द्वारा देश के सभी एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन पर पोस्टर और बैनर लगाए जाएंगे।

Bihar News

Bihar News : सार्वजनिक स्थलों पर चलेगी डॉक्यूमेंट्री

पर्यटन विभाग (Tourism Department) ने तय किया है कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में देश के सभी एयरपोर्ट और मेट्रो के अलावा सभी सार्वजनिक स्थलों पर बिहार (Bihar) के पर्यटन स्थलों की जानकारी दी जाए। इसके लिए विभाग ने शॉर्ट फिल्म तैयार करने का निर्णय किया है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई हवाई अड्डे सहित अन्य हवाई अड्डो पर समय-समय पर वीडियो और ऑडियो क्लिप चलाया जाएंगे। जिससे बिहार की जानकारी उन्हें मिल सके और देश-विदेश के पर्यटक बिहार आ सके।

इन जगहों का हुआ विकास

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बोधगया (Bodhgaya) में ही 13615 लाख से राजकीय अतिथि गृह का निर्माण हुआ है। रज्जू मार्ग और राजगीर (Rajgir) के आस-पास की जगहों पर 1638.73 लाख रुपये का विकास हुआ है। इसके साथ ही 786 लाख से गया (Gaya) में कोटेश्वर धाम मंदिर का उन्नयन तो 912.10 लाख से पूर्णिया में सात जगहों पर पर्यटन सुख सुविधाओं और दृश्यावली का निर्माण हुआ है। प्रधानमंत्री के विशेष पैकेज की स्वदेश योजना के तहत जैन परिपथ, कांवरिया परिपथ का विकास, मंदार पर्वत और अंग प्रदेश का विकास के साथ ही गांधी परिपथ का विकास हुआ है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *