0Shares

Bihar News : बिहार के बंगरा थाने के रहीमाबाद बहेलिया टोला स्थित मो. अन्ना विक्की की बर्फ फैक्ट्री में शनिवार की देर रात अचानक गैस लीक करने लगी। इसमें एक व्यक्ति की मौत उपचार के क्रम में समस्तीपुर में हो गयी, आधा दर्जन महिला एवं बच्चे बीमार हैं। उनका उपचार स्थानीय रेफरल अस्पताल में चल रहा है, घटना से आक्रोशित लोगों ने रविवार को सड़क जाम कर विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे।

Bihar News

Bihar News : कई लोग हुए बेहोश

यही नहीं बल्कि दर्जनभर से अधिक लोग बेहोश हो गए। वहीं, कई लोगों के आंखों में जलन व उल्टी होने लगी। मृतक शिक्षक की पहचान गांव के ही जवाहर साह के रूप में की गई है। उधर, सुबह आक्रोशित लोगों ने ताजपुर-पूसा पथ को एलकेवीडी कॉलेज के पास जाम कर यातायात ठप कर दिया। लोगों का आरोप था कि गांव में अवैध तरीके से आइक्रीम फैक्टरी का संचालन हो रहा था। बीडीओ ने पूरो मामले में जांच की बात कही है।

ऐसे में इस घटना के बाद से फैक्टरी का मालिक फरार है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लोगा खाना खाने के बाद सोने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक गैसे का रिसाव हो गया। चारों ओर अंधेरा छा गया। लोगों का दम घुटने लगा। इससे लोग बेहोश होकर गिरने लगे। आंखों में जलन व उल्टी होने लगी। जिससे लोग जैसे तैसे वहां से भागने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने बेहोश हो रहे लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

जामकर्ता फैक्ट्री मालिक मो. अन्ना विक्की पर एफआइआर दर्ज करने, फैक्ट्री को बंद करने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही ताजपुर एवं बंगरा पुलिस मौके पर पहुंची, जाम खाली कराने का प्रयास किया। जामकर्ता वरीय पदाधिकारी को बुलाने पर अड़े हुए थे। परिजनों ने बताया कि शनिवार की देर रात्रि बर्फ फैक्ट्री में अमोनियम गैस लीक होने लगी थी, इससे स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई थी। लोगों की आंखों में जलन और उल्टियां होने लगीं, लोग घर छोड़ कर भागने लगे थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *