Bihar News : बिहार सरकार क्रीड़ा प्रेमियों के लिए बड़ी सौगात दी हैं, खेल जगत के लोगों के लिए बिहार से बड़ी खबर सामने आई हैं। CM नीतीश कुमार ने बिहार के राजगीर में अंतरराष्ट्रीय क्रोकेट स्टेडियम एवं राज्य खेल अकादमी निर्माण का काम शुक्रवार को शुरू करवाया हैं। यह स्टेडियम 90 एकड़ में 633 करोड़ रुपए से बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा-बीसीसीआई की राय से स्टेडियम बनाया जा रहा है। बीसीसीआई को यहां अंतरराष्ट्रीय मैच कराना है।
![Bihar News](https://dailycitynews-in.in8.cdn-alpha.com/wp-content/uploads/2022/04/10-2.jpg)
Bihar News : राजगीर का स्वरुप बदल जायेगा
आप कल्पना कर सकते हैं की अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय, जू सफारी पार्क, ग्रीन सफारी, इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, स्पोर्ट्स अकादमी सहित सभी योजनाएं पूरी हो जाएंगी, तब राजगीर का स्वरूप क्या होगा? ऐसे में बिहार CM नीतीश कुमार ने कहा की बिहार के बच्चे दूसरे प्रदेशों में जाकर खेलते हैं। लेकिन वो बाहर न जाये उनको अपने ही घर में प्रशिक्षण और खेलने का मौका मिले, इसलिए यह निर्माण हो रहा है।
ऐसे में इस इंडोर स्टेडियम में सभी प्रकार के खेल की सुविधा होगी। बाहर फुटबॉल और हॉकी भी खेला जा सकेगा। ऐसा इंतजाम हो रहा है कि बिहटा, पटना और गया एयरपोर्ट से राजगीर पहुंचने में 50 मिनट से 1 घंटे लगे। उन्होंने भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव और कला संस्कृति विभाग के सचिव से कहा कि अकादमी व स्टेडियम 2 साल में बन जाए।
ऐस में विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी ने कहा कि पहले लोग स्वस्थ रहने के लिए खेलते थे, आज इसमें कॅरियर बना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने राजगीर के ऐतिहासिक, पौराणिक, धार्मिक और पुरातात्विक महत्व बताए : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राजगीर के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर के पास 5 एकड़ जमीन है। कोई फाइव स्टार होटल बनाना चाहे, तो उसे यह जमीन दी जाएगी। उन्होंने कहा-हम नालंदा विश्वविद्यालय को रिवाइव कर रहे हैं।