0Shares

Bihar News : बिहार (Bihar) एक समय मे चीनी मिलों के लिए जाना जाता था। अब गन्ने का उत्पादन कम होने से चीनी मिले भी बंद हो रही हैं। लेकिन अब राज्य सरकार फिर से गन्ना आधारित उद्योग लगाने पर जोर दे रही है। अब बिहार (Bihar) में गन्ना आधारित इथेनॉल फैक्ट्री लगाई जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 4 इथेनॉल फैक्ट्रियां बनकर तैयार है और जल्दी उत्पादन शुरू हो जाएगा।

Bihar News

Bihar News : बिहार का सबसे बड़ा इथेनॉल प्लांट बनेगा मधुबनी में

प्रदेश के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने बताया कि बिहार (Bihar) में सबसे बड़ा इथेनॉल प्लांट मधुबनी के लोहट में बनेगा और इसके लिए जमीन मिल गई है। उन्होंने बताया अब तक पूर्णिया (Purniya), आरा, गोपालगंज, परवता सहित चार इथेनॉल प्लांट बन रहे है। मिथिला को भी विकास व उद्योग से जोड़ने के लिए बड़े स्तर पर योजना कार्य किये जा रहे है।

बिहार में दिखेगा उद्योगों का जाल

उन्होंने बताया कि दरभंगा (Darbhanga) में अशोक पेपर मिल व पंडोल में सूत मिल के मामले सुलझाने में लगे हुए हैं। उद्योग विभाग का बजट 1600 करोड़ है। 19 लाख लोगों को रोजगार देने की जिम्मेदारी है। 2025 तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में काम करना है। बिहार में उद्योगों का जाल बिछेगा। मेगा टेक्सटाइल के लिए 1700 हेक्टेयर जमीन चाहिए, जिसकी तलाश जारी हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *