0Shares

Bihar News : बिहार के राजधानीवासी एक बिल्ली से बेहाल हो गए हैं। भरे गर्मी में उसने लोगों को और परेशान कर दिया हैं, करीब 40 हजार घरों की उसने बिजली काट दी हैं। ऐसे में करीब 1 लाख से अधिक लोगों की रात की नींद बिल्ली ने हराम कर डाली, ऐसे में 40 मिनट तक बिजली सप्लाई बाधित रही। बिहार की राजधानी पटना में एक बिल्ली ने लाखों लोगों का सुख-चैन छीन लिया। बिल्ली की वजह से चिलचिलाती गर्मी में 40 हजार घरों की बिजली कटी रही।

Bihar News

Bihar News : 40 मिनट तक बिजली गुल

इस दौरान करीब 40 मिनट तक लोग समझ ही नहीं पाए कि लाइट गई क्यों? इधर-उधर फोन घुमाने लगे। काफी देर बाद पता चला कि बिल्ली ने बिजली काटी है। उसके पावर ग्रिट पर कूदने से एक-एक करके तीन ट्रांसफार्मर जल गए। रात में हुई इस घटना ने स्थानीय लोगों की नींद हराम कर दी। दरअसल, गायघाट ग्रिड में पावर ट्रांसफार्मर पर बुधवार की रात एक बिल्ली कूद गई। बिल्ली के कूदने से जोरदार आवाज हुई और ट्रांसफार्मर शार्ट कर गया।

इसके साथ ही 80 एमवीए के तीन ट्रांसफार्मर उड़ गए। अचानक ही पूरे इलाके की बिजली ठप हो गई। करीब 40 हजार घरों में अंधेरा छा गया। यह घटना बुधवार की मध्य रात की है।इंजीनियरों को भी ग्रिड को चालू करने में 40 मिनट से ज्यादा समय लग गया। बिजली आपूर्ति बंद होते ही पटना सिटी का बड़ा भाग अंधेरे में डूब गया। पेसू महाप्रबंधक ने बताया कि खराबी को जल्द दूर कर लिया गया। पटना में गर्मी से हाल बेहाल है। कूलर छोड़िए एसी का भी असर कम हो रहा है।

44 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान में बिजली के धोखा देने पर लोग छत पर भी सोते नजर आ रहे हैं। ऐसे में गायघाट ग्रिड पर बिल्ली के कूदने से स्थानीय निवासियों की उमस में हालत खराब हो गई। अमूमन दो से पांच मिनट तक ही जाने वाली बिजली जब 15 मिनट तक नहीं आई तो कुछ लोग घरों से बाहर निकल गए। कुछ ने तो छत पर जाना ठीक समझा। जिनके पास हेल्पलाइन नंबर था उन्होंने इसका भी प्रयोग किया। घटना की जानकारी मिलने पर काफी देर तक इलाके में बिल्ली की ही चर्चा चलती रही।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *