0Shares

Bihar News: सुबह से ही ठंडी हवा और खुशमिजाज मौसम देखने को मिल रहा है। इसे देखकर लगता नहीं कि आज ज्यादा गर्मी पड़ेगी। आजकल पटना (Patna) सहित राज्य के कई जिलों का यही हाल है। बक्सर में तेज गर्मी लोगों को काफी परेशान कर रही है। इस जिले का तापमान कुछ दिनों से तेज है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार रविवार को सबसे गर्म प्रदेश बक्सर रहा। यह 44.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Bihar News

Bihar News: पटना में तापमान में आई गिरावट

प्रदेश में पुरवा व पछुआ के प्रवाह से मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के दक्षिणी भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहने की संभावना है। जबकि उत्तर पूर्व के जिलों अररिया, किशनगंज, सुपौल, सीतामढ़ी, मधुबनी, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण आदि जगहों पर पुरवा के प्रभाव के कारण अगले 24 घंटों में हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं, राजधानी पटना (Patna) में तापमान में आंशिक गिरावट देखी गई। सुबह से बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान 1.2 गिरकर 36.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 4 से 5 दिनों में पटना (Patna) के मौसम में बदलाव रहेगा।

नहीं मिल रही सही जानकारी

मौसम विज्ञान केंद्र की वेबसाइट मौसम से संबंधित जानकारी नहीं मिल रही। केंद्र के निदेशक के अनुसार सर्वर में गड़बड़ी बताई जा रही है। इस परेशानी को दूर किए जाने की कोशिश की जा रही है। रविवार शाम मौसम विज्ञान केंद्र पटना (Meteorological Department Patna) की वेबसाइट पर मौसम संबंधी को अपडेट कर अपलोड नहीं किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *