Bihar News: बिहार (Bihar) में रामनवमी की तैयारियां खूब जोरों शोरों से चल रही है। आपको बता दें एक तरफ जहां पटना (Patna) में महावीर मंदिर में हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश होगी। वहीं भागलपुर (Bhagalpur) में 5 लाख दीपों से भगवान श्री राम की तस्वीर सजाई जा रही है जो अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड बन जाएगा। भागलपुर के लाला लाजपत राय शाखा मैदान में 5 लाख दीपों के बीच श्री राम का भव्य स्वरूप बनकर तैयार होगा। इस के दर्शन के लिए केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री के साथ अन्य कई हस्तियों को न्योता दिया गया हैं।

गिनीज बुक में होगा शामिल
दीपकों को सजाने के लिए बंगाल के कारीगर भागलपुर पहुंच चुके हैं। अब इसका अंतिम चरण चालू है। 7800 स्क्वायर फ़ीट में 5 लाख से अधिक दीपक जलाए जाएंगे। अभी तक गिनीज बुक में मोजाइक आर्ट (Mosaic Art) का 5400 स्क्वायर फ़ीट में दीपक जलाने का रिकॉर्ड है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की गणना करने के लिए तमिलनाडु (Tamilnadu) से अधिकारी भी भागलपुर पहुंच चुके हैं। अब इस रिकॉर्ड को तोड़ने की तैयारी हो चुकी है।
सैकड़ों लोग कर रहे तैयार
इस कार्यक्रम को भव्य बनाने की पूरी तैयारी हो चुकी है। इसमें पांच से सात लाख दीपों का प्रयोग होगा। इससे पहले मुंबई में 5400 वर्ग फ़ीट में दो लाख दीपों से भगवान राम का दरबार सजाया गया था। यह रिकॉर्ड भी गिनीज बुक में शामिल है। आपको बता दें भगवान श्रीराम की इस आकृति को 25 से ज्यादा कारीगरों ने बनाया है। इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए 300 से अधिक कार्यकर्ता सप्ताह भर से लगे हुए थे। 12 रंगों से 5 लाख दीपकों से भगवान श्रीराम की तस्वीर बनाई गई है, जिसमे 100 लीटर से अधिक रंगों का इस्तेमाल हुआ है। एक खबर के अनुसार बिहार (Bihar) के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद शर्मा भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।