0Shares

Bihar Weather Alert : सोमवार को दक्षिण बिहार के साथ उत्तर बिहार में भी भयंकर गर्मी पड़ी। पूरे दिन लू के थपेड़ों से लोग काफी परेशान रहे। पछुआ हवा की गति 15 से 20 किलोमीटर की रही। मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Department) के अनुसार पटना (Patna) समेत छह जिलों में हीटवेव की संभावना है।

Bihar Weather Alert

Bihar Weather Alert : ये रहा प्रदेश का सबसे गर्म स्थान

प्रदेश का रोहतास (Rohtas) इलाका 44 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। सोमवार को हीटवेव की स्थिति यहां देखी गई। गया (Gaya) में तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की गई। प्रचंड गर्मी के बाद भी मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा हीटवेव की चेतावनी जारी नहीं की गई।

औरंगाबाद (Aurangabad) राज्य का सबसे दूसरा गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को पटना (Patna) के अलावा नालंदा, नवादा, औरंगाबाद, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में हीटवेव की स्थिति रही। पटना का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री, मोतिहारी का तापमान 39.5 डिग्री, औरंगाबाद का तापमान 43.9 डिग्री दर्ज किया गया।

इसके अलावा नवादा का 42.9 डिग्री, नालन्दा के हरनौत का 42.4 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान केंद्र (Meterological Department) के अनुसार बक्सर के आंकड़े लगातार तीसरे दिन भी जारी नही किये गए। बांका के तापमान में 3 डिग्री गिरावट आई और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिहार (Bihar) में 13 जगहों का पारा 40 डिग्री से ऊपर रहा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *