0Shares

Bihar Weather : फिलहाल देश में गर्मी कहर बरपा रही हैं, मानो बाढ़ सी आ गई हो। पारा दिनबदिन बढ़ता चला जा रहा हैं, ऐसे में बिहार की राजधानी पटना ने गर्मी के सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं। वही अन्‍य जिलों में भी हाल बेहाल, अब मौसम विभाग ने दी सुकून वाली खबर। 44.7 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर प्रदेश का सबसे गर्म शहर। 43.0 डिग्री पहुंचा राजधानी का तापमान इस साल का सबसे गर्म दिन। दो दिनों तक रहेगी लू की स्थिति।

Bihar Weather

Bihar Weather : बच्चो का स्कूल टाइम भी करना पड़ा चेंज

ऐसे में इस तेज और भयानक गर्मी के कारण जनजीवन पर व्‍यापक असर। छोटे बच्चों के स्कूल का टाइम भी सरकार ने चेंज करा हैं। राजस्थान से आ रही गर्म पश्चिमी हवा का प्रभाव प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में बना हुआ है। 10-12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ चल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के 19 जिले लू की चपेट में हैं। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

इस साल अप्रैल का सबसे गर्म दिन मंगलवार रहा। अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 44.7 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर प्रदेश का सर्वाधिक गर्म शहर दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक लू की स्थिति बनी रहेगी। दो दिनों बाद प्रदेश में पुरवा के प्रवाह से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

ऐसे में प्रदेश के उत्तर-पूर्व हिस्से के पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिलों में शुक्रवार व शनिवार को मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मंगलवार को प्रदेश के दक्षिणी भागों के कई शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। भीषण लू से प्रभावित जिले पटना, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, गया, जहानाबाद, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर, खगडिय़ा, जमुई, बांका, भागलपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण शामिल हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *