0Shares

Bihar Weather : गर्मी की भीषण मार झेल रहे बिहार वासियों के लिए और एक बड़ी खबर सामने आई हैं, मौसम विभाग ने जानकारी दी हैं की कुछ दिन प्रदेश में भारी बारिश और तूफान आ सकता हैं। ऐसे में 31 जिलों में आज तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने का अंदेशा हैं, ऐसे में पुरे प्रदेश के लोगों को बाहर न आने का ऐलान किया हैं। तपते बिहार में अब अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट दिखाई देने लगी हैं।

Bihar Weather

Bihar Weather : उत्तर बिहार के अधिकतर जिलों में आंधी-पानी से जनजीवन पर असर

शुक्रवार की शाम से कोसी और सीमांचल सहित उत्तर बिहार के अधिकतर जिलों में आंधी-पानी से जनजीवन पर असर पड़ा है। बक्सर में एक पखवारे के बाद तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और मौसम सामान्य रहा। पटना सहित उत्तर व दक्षिण बिहार के अधिकतर जिलों में रविवार को भी आंधी-पानी की स्थिति बनी रहेगी। उत्तर बिहार में 40 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। दक्षिण बिहार में आंधी की रफ्तार 50 किमी प्रतिघंटे तक रह सकती है।

तपती गर्मी से लोग राहत की आस लगाए बैठे थे, तो अब मौसम विभाग जे जानकारी से जान में जान आई हैं। मौसम की स्थिति को देखते हुए उत्तर बिहार के नौ जिलों के लिए मौसम विभाग ने 24 घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया औैर किशनगंज में बिजली के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। जबकि उत्तर बिहार के शेष जिलों और दक्षिण-पश्चिमी बिहार को छोड़कर अन्य जिलों में भी येलो अलर्ट रहेगा।

ऐसे में यहां ओला गिरने, आंधी और अधिक बारिश की के आसार हैं। मौसमविदों के अनुसार उत्तर बिहार में चार मई तक आंधी-पानी की स्थिति बनी रहेगी। दक्षिण बिहार में एक व दो मई को आंधी-पानी की स्थिति के बाद पारा फिर ऊपर चढ़ सकता है। दक्षिण-पश्चिम के तीन जिलों को छोड़कर राज्य के अधिकतर हिस्सों में पुरवा बह रही है। उल्लेखनीय है कि आंधी की गति और अधिक बारिश की संभावना पर ऑरेंज अलर्ट जारी होता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *