Bihar Weather : बिहार में अलग अलग हिस्सों में लगातार पछुआ हवाओं के कारण तापमान में अंतर देखा जा रहा है राजधानी पटना में पूर्व की स्थिति के मजबूत होने के कारण तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस था। इसके साथ औरंगाबाद राजय का गर्म स्थान रहा है यहाँ का औसत तापमान 41.7 डिग्री रहा है और राज्य के दक्षिणी और मध्यवर्ती इलाको में लू का प्रकोप जारी है इसे ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है

Bihar Weather : यहां है बारिश कि सम्भावना
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के उत्तर पूर्व जिलों के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, अररिया, किशनगंज,पूर्णिया और कटिहार जिले में बिजली चमकने और हल्की बारिश होने की आशंका है और यहाँ पर 30 -40 किमी प्रति घंटे की रफ्फ्तार से हवाए चल सकती है शुक्रवार को जमुई, बांका, भागलपुर और कटिहार जिले में मेघ गर्जन के साथ में बारिश और 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती है
मौसम विज्ञानं के मुताबिक प्रदेश के फारबिसगंज के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है और यहाँ का तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा है जबकि प्रदेश में वाल्मीकि नगर का तापमान 38.6 , पूर्वी चम्प्रान का तापमान 3 डिग्री की गिरावट के साथ में 36.5 डिग्री, और सिवान में 0.8 डिग्री की गिरावट के साथ में तापमान में 41.0 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है