0Shares

Bihar Weather : बिहार में मानसून की दस्तक हो चुकी है और इसका असर राज्य के विभिन्न भागों में देखने को मिल रहा है। लगातार तेज बारिश की वजह से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में जनसीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर बिहार में अपनी मजबूत स्थित बनाने के बाद दक्षिण के अधिकतर जिलों को अपनी चपेट में ले रहा है। इसी बीच मौसम विभाग में पूरे बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरते की बात कही है।

Bihar Weather

Also Read : Bihar Weather : बिहार में फैला मानसून, 27 जिलों में भरी बारिश का अलर्ट

Bihar Weather : ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया

सोमवार को भी राज्य के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश हुई। समस्तीपुर के रोसड़ा में सर्वाधिक 85.0 मिमी वर्षा हुई है। वहीं, बेगुसराय के कोदवानपुर में 74.4, बेगुसराय के चेरिया में 46.2, बांका के अमरपुर में 42.4, सिवान में 41.2, बांका के कटोरिया में 38.6 और सिवान के महाराजगंज में 38.0 मिमी बारिश दर्ज की गयी है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र ने मानसून के प्रभान को देखते हुए भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, सिवान, गोपालगंज, अरवल, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पटना, औरंगाबाग, जहानाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगुसराय और कटिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दूसरी ओर, सोमवार को सारण, नालंदा, जमुई, सुपौल और सीतामढ़ी के अलावा बाकी के जिलों में तापमान में काफी हद तक गिरावट दर्ज की गयी है। सारण का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री, नालंदा का 37.3, समस्तीपुर का 36.1, सुपौल का 32.2 और जमुई का 36.9 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं रोहतास का तापमान 0.4 गिरावट के साथ 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह राज्य का सोमवार का सर्वाधिक ताममान वाला जिला रहा। वहीं पटना का तापमान में 1.3 डिग्री गिरकर 34.8 डिग्री, गया में एक डिग्री की गिरावट के साथ 36.1, वैशाली में 1.3 डिग्री गिरकर 37.2, मुजफ्फरपुर में 0.2 डिग्री गिरावट के साथ 32.8 डिग्री, भागलपुर में 1.2 डिग्री की गिरावट के साथ 34.4 डिग्री, बांका में 1.1 डिग्री की गिरावट के साथ 35.5 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *