0Shares

Bihar Weather Report : देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी की वजह से लोग घरों में रहने को मजबूर हैं, जबकि कई जगहों पर लगातार हो रही बारिश ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर रखा है। बिहार में भी इन दिनों लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। बाहर निकलने की बजाय लोग घरों में रहना ठीक समझ रहे हैं। दिन के समय कड़ी धूप के चलते गांव शहर की सड़कें सुनसान नजर आती हैं।

वहीं दूसरी तरफ मानसून आने में अब देरी देखी जा रही है। इसी बीच बिहार के कई ऐसे भी जिले हैं, जहां मानसून की एंट्री हो गई है। राज्य के उत्तरी भाग में पिछले 4 दिनों से रुक-रुक कर प्री मानसून की बारिश लगातार हो रही है।

Bihar Weather Report

Also Read : Weather : बादलों से बरस रही सुनामी, वायरल वीडियो को देख हैरान रह जाएंगे आप

Bihar Weather Report : बिहार के सीमांचल कोसी के 10 जिलों में आंधी तूफान की चेतावनी

उधर, मौसम विभाग की माने तो उत्तर बिहार के सीमांचल कोसी के 10 जिलों में आंधी तूफान, वज्रपात और आंशिक रूप से बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। इन जिलों में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया जिला शामिल है।

बिहार में जारी गर्मी की बात करें तो बिहार में सबसे ज्यादा गर्म जिला रोहतास, औरंगाबाद और कैमूर है, जहां 40 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है। मौसम विभाग की मानें तो 48 घंटों के भीतर बिहार मानसून प्रवेश कर सकता है।,जिसके बाद 2 से 3 दिन में पूरे बिहार में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *