0Shares

Bihar Weather : पहले तो बिहार के गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने आम लोगों को डराया था, तो अब बारिश और हवा के अलर्ट से लोग खौफ में हैं। कई दिन से बिहार भीषण गर्मी झेल रहा था, लेकिन अब कई जगह बारिश गिर रही हैं यही नहीं तेज हवा और ओला भी साथ में दस्तक देती नजर आ रही हैं। आपको बता दे की बिहार की राजधानी पटना समेत 31 जिलों में आज तेज आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया हैं, लोगों को घर से बाहर ना निकलने की अपील भी की हैं।

Bihar Weather

Bihar Weather : नौ ज़िलों को ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के नौ जिलों को आज सुबह तक का ऑरेंज अलर्ट तथा शेष में यलो अलर्ट दिया था। उत्तर बिहार में 40 से 60 किमी जबकि दक्षिण में 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आएगी आंधी : शुक्रवार की शाम से कोसी और सीमांचल सहित उत्तर बिहार के अधिकतर जिलों में आंधी-पानी से जनजीवन पर असर पड़ा है। हालांकि अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट आई। बक्सर में एक पखवारे के बाद तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और मौसम सामान्य रहा।

राजधानी पटना सहित उत्तर एवं दक्षिण बिहार के अधिकतर जिलों में रविवार के दिन ही तेज आंधी और तेज बारिश की स्थिति बनी रहेगी। यही नहीं बल्कि उत्तर की ओर 40 से 60 किमी प्रतिघंटे की हिसाब से तेज हवा चलने का अनुमान लगाया जा रहा हैं। दक्षिण बिहार में आंधी की रफ्तार 50 किमी प्रतिघंटे तक रह सकती है। मौसम की स्थिति को देखते हुए उत्तर बिहार के नौ जिलों के लिए मौसम विभाग ने 24 घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया औैर किशनगंज में बिजली के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। जबकि उत्तर बिहार के शेष जिलों और दक्षिण-पश्चिमी बिहार को छोड़कर अन्य जिलों में भी येलो अलर्ट रहेगा। यहां ओला गिरने, आंधी और अधिक बारिश की के आसार हैं। मौसमविदों के अनुसार उत्तर बिहार में चार मई तक आंधी-पानी की स्थिति बनी रहेगी। दक्षिण बिहार में एक व दो मई को आंधी-पानी की स्थिति के बाद पारा फिर ऊपर चढ़ सकता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *