0Shares

Bihar Weather : बिहार में आई गर्मी की बाढ़ से लोग हैरान और परेशान हो चुके हैं, ऐसे में उनके लिए राहत भरी खबर सामने आई हैं। इस तपती गर्मी से मानो लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल सा हो गया था, लेकिन मौसम विभाग ने दी इस खबर से दिल में ठंडक पहुँच सकती हैं। कहा जा रहा हैं की अगले 48 घंटे में प्रदेश का मौसम बदल जायेगा क्योंकि दक्षिण पूर्वी बिहार के कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश जिलों में धूल भरी तेज आंधी और हल्की बारिश के आसार है। इससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलेगी।

Bihar Weather

Bihar Weather : गर्मी से परेशां लोग बारिश की आस लगाकर बैठे है

तपती गर्मी से लोग बारिश की आस लगाए बैठे थे, अब लगता हैं लोगों के मन की होने जा रही हैं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी संजय कुमार ने कहा कि सूबे के ज्यादातर जिलों में रविवार तक तेज धूप से राहत के आसार हैं। तेज हवा के साथ गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। इसके चलते अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट की संभावना है। शुक्रवार से सोमवार तक उत्तर बिहार के कई जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के भी आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को उत्तर बिहार के और जिलों में आंधी-तूफान की संभावना है। इसी के तहत पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा और पूर्णिया, कटिहार, समस्तीपुर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया आदि जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण-पश्चिम में कुछ जिलों जैसे औरंगाबाद, रोहतास, गया, बक्सर कैमूर जिले को पूरे राज्य में बारिश का अनुमान है।

वैसे तो बिहार की राजधानी पटना ने इस सीजन 2 बार गर्मी का रिकॉर्ड ब्रेक करा हैं। गुरुवार को बक्सर सूबे में सबसे गर्म रहा, जहां पारा 44 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा। इसके अलावा दक्षिण बिहार के औरंगाबाद गया और कैमूर रोहतास जिला में भीषण गर्मी पड़ रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *