0Shares

Bihar Weather Update : अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के 10 जिलों में बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। प्रदेश के 10 जिलों पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, गोपालगंज, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा और शेखपुरा के अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ बिजली कड़कने व हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो-अलर्ट जारी किया है।

Bihar Weather Update

Bihar Weather Update : पूरे प्रदेश में पूर्वी व दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह

गुरुवार को भी राज्य के उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य एवं उत्तर पूर्व के आठ जिलों में बिजली चमकने व मेघ गर्जन के साथ बारिश के साथ आंधी-तूफान के आसार हैं। तीन दिनों बाद राज्य के तापमान में वृद्धि होगी। पूरे प्रदेश में पूर्वी व दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह पांच मई तक बना रहेगा।

प्रदेश में एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र दक्षिण पूर्व उत्तरप्रदेश एवं आसपास के क्षेत्रों में सतह से 1.5 किमी ऊपर बना है। राजधानी पटना के अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री की कमी होने से लोगों को राहत मिली है। राज्य भर में सबसे गर्म औरंगाबाद रहा। यहां का तापमान 38.6 डिग्री रहा।

दूसरे नम्बर पर गया रहा। यहां का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। छपरा 36.3 डिग्री के साथ तीसरे स्थान पर रहा। सबसे न्यूनतम तापमान सहरसा के अगवानपुर में दर्ज किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *