Bihar Weather Update : मौसम में लगातार बदलाव के साथ यह लोगों के लिए एक पहेली बना हुआ है। पटना (Patna) में सुबह-सुबह मौसम बड़ा सुहाना बना रहा लेकिन दोपहर के साथ ही कड़क धूप पड़ने लगी और तापमान में वृद्धि हो गई। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने गुरुवार को पटना सहित 11 जिलों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी कर दी है।

Bihar Weather Update : जानिये कोनसे जिले है शामिल
दूसरी तरफ बुधवार को रोहतास, कैमूर, गया, भोजपुर, औरंगाबाद और बक्सर जिले में हीटवेव का माहौल बना रहेगा। जबकि गुरुवार को राज्य के अन्य जिलों में भी तापमान में वृद्धि होगी। गुरुवार को राज्य के 11 जिलों रोहतास, कैमूर (Kaimur), औरंगाबाद, गया (Gaya), भोजपुर, पटना (Patna), नालन्दा, बक्सर, शेखपुरा, अरवल, नवादा (Navada) जिलों में हीटवेव की संभावना है।
इस मौसम परिवर्तन को मौसम वैज्ञानिक जलवायु परिवर्तन से भी जोड़कर देख रहे हैं। इस सीजन में गर्मी का अधिकतम रिकॉर्ड टूटने की संभावना है। मंगलवार को राजधानी पटना (Patna) का तापमान सोमवार की तुलना में 1.6 डिग्री बढ़ गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बिहार (Bihar) में सबसे अधिक तापमान 42 डिग्री औरंगाबाद में दर्ज किया गया।