Bihar Weather Update : आपको बता दें कि इस बार राजधानी पटना (Patna) में 11 सालों का रिकॉर्ड तापमान ने तोड़ दिया हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री ऊपर जाकर 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले मार्च 2010 में पटना का तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके अलावा 16 अप्रैल 2011 को 39.2, 22 अप्रैल 2015 को 40.4, 19 अप्रैल 2018 को 40.3 और 7 अप्रैल 2020 को 38.8 डिग्री दर्ज किया गया था। गुरुवार को बक्सर (Baksar) का तापमान 43 डिग्री के साथ सबसे अधिक रहा।

Bihar Weather Update : यहां हुई बारिश के साथ ओलावृष्टि
बिहार (Bihar) के उत्तर पूर्वी जिलों के वाल्मीकि नगर, रामनगर में तेज हवा के साथ बारिश व ओले गिरे। इससे काफी हद तक फसलों को नुकसान भी हुआ। इसके साथ ही दक्षिणी भागों के बक्सर सहित अन्य स्थानों पर लू का असर दिखा। मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Department) ने उत्तर पूर्वी जिलों में पुरवा की मजबूत स्थिति और एक चक्रवाती परिसंचरण क्षेत्र विकसित होने के कारण अगले 24 घंटों में किशनगंज जिले के एक-दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना बताई है। पर देश के दक्षिणी भागों में पछुआ की स्थिति मजबूत होने के कारण कैमूर, रोहतास, बक्सर, औरंगाबाद और गया (Gaya) जिलों में लू का प्रवाह रहेगा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है और लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने के लिए कहा है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी बिहार के तापमान में सामान्य से 2 डिग्री की वृद्धि के आसार है। दोपहर को घर से बाहर निकलने के लिए मना किया गया है।
इन जिलों को दी चेतावनी
उत्तर पूर्वी जिले पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सुपौल, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, किशनगंज जिले की एक या दो जगहों पर मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार 16-17 अप्रैल को इन जगहों पर रहने वाले लोगों को सावधानी बरतनी होगी।