0Shares

Bihar Weather Updates : बिहार (Bihar) का तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। दक्षिण बिहार के साथ ही उत्तर बिहार के कुछ जिलों में लू का असर देखने को मिल रहा है। उत्तर बिहार में मौसम शुष्क होने के साथ पछुआ हवाओं का असर दिख रहा है। इसके कारण अगले 3 दिनों तक मौसम गर्म रहेगा। दक्षिण बिहार (South Bihar) के 10 जिलों में लू का असर जारी है। उत्तर पूर्व बिहार में 72 घंटो के दौरान एक दर्जन और हल्की बारिश की संभावना है। इसके चलते मौसम विज्ञान केंद्र पटना (Meteorological Department Patna) की तरफ से येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को दोपहर के समय घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है।

Bihar Weather Updates

बीते दिन शेखपुरा और बांका प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहे। इन जगहों का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं राजधानी पटना (Patna) का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ऊपर पहुंचकर 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बिहार के कई जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

Bihar Weather Updates : मेघगर्जन के साथ लू का असर

मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Department) ने 20 अप्रैल तक भयंकर गर्मी और लू का कहर बताया है। दक्षिणी बिहार के बक्सर, रोहतास, कैमूर, भोजपुर, नवादा, औरंगाबाद, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सीतामढ़ी, भागलपुर, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण और शिवहर जिले के एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन और बिजली चमकने की संभावना है। इन कारणों से मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन्हीं जगहों पर लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह भी दी गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *