0Shares

बिहार की लाइफ लाइन कहे जाने वाले गांधी सेतु पर एक बार फिर से वाहन दौड़ने लगे हैं। गाड़ियों का परिचालन कल से शुरू हुआ है। काफी समय बाद गांधी सेतु के दोनों लेन पर गाड़ियां चलने लगी हैं। ब्रिज के शुरू होने के बाद ही अब ब्रिज ने नया कीर्तिमान हासिल किया है।

गौरतलब है कि कई दशकों के बाद ब्रिज के दोनों लेन आम लोगों के लिए खोले गए हैं, जिसके बाद अब राजधानी पटना सहित आसपास के इलाकों में लोगों को आना जाना और भी आसान हो गया है।

गांधी सेतु

गांधी सेतु ब्रिज अब देश का सबसे बड़ा स्टील ब्रिज

हाल ही में बताया जा रहा है कि यह गांधी सेतु ब्रिज अब देश का सबसे बड़ा स्टील ब्रिज बन गया है। इस ब्रिज को बनाने में कुल 67,000 टन लोहे का इस्तेमाल किया गया है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी देते हुए बताया कि गांधी सेतु के समानांतर एक और शानदार ब्रिज का निर्माण हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक यह ब्रिज दिसंबर 2024 तक बनकर तैयार किया जा सकता है। इस ब्रिज की कुल लंबाई 6 किलोमीटर होगी। वहीं, इस ब्रिज की लेटेस्ट अपडेट पर अगर एक नजर डालें तो इस ब्रिज का करीब करीब 20 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इस ब्रिज के निर्माण की कुल लागत 3000 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *