0Shares

Ganga Path Patna : बिहार की राजधानी पटना के सबसे बड़े मेगा प्रोजेक्ट गंगा पथ के पहले चरण का निर्माण कार्य करीब करीब पूरा हो चुका है। इसका बाकी का निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है। गंगा पथ को आमतौर पर लोकनायक एक्सप्रेस हाईवे भी कहा जा रहा है। उम्मीद है कि इस पथ पर बहुत जल्द वाहन दौड़ते नजर आएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार गंगा पथ एक्सप्रेसवे का कुल 5.4 किलोमीटर निर्माण कार्य पूरा हो गया है। बता दे कि इस मार्ग के बनने से 5 मिनट में दीघा से गांधी मैदान का सफर अब पूरा होगा।

Ganga Path Patna

Also Read :  Bihar News : गंगा पाथ-वे का पहला चरण पूरा, मिनटों में तय होगा दीघा से गांधी मैदान का रास्ता

Ganga Path Patna : 50 मीटर गोलाकार में गोलंबर बन रहा

जेपी सेतु के 150 मीटर पूरब, 50 मीटर गोलाकार में गोलंबर बन रहा है। इस गोलंबर पर दीघा रोटरी, अटल पथ, और गंगा एक्सप्रेस-वे मिलेगा। यहां से एनएन सिन्हा इंस्टीट्यूट तक गंगा एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ पांच-पांच मीटर चौड़ाई में 60 हजार पेड़ लगाए जायेंगे। इसके साथ ही एक्सप्रेस-वे के उत्तर गंगा किनारे तरफ से 5 मीटर चौड़ा पाथवे बनेगा। इस पर सुबह-शाम मॉर्निंग वाॅकर टहल सकेंगे। स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ टेस्टिंग का कार्य चल रहा है।

गंगा पथ और अटल पथ को एक दूसरे से जोड़ा गया है। यह गंगा पथ गंगा नदी के पास है और इसे समुद्री ड्राइव के रूप में भी जाना जाता है और यह अपने आप में पूरी तरह से अद्वितीय है। इसका निर्माण मुंबई के मरीन ड्राइव की तर्ज पर किया गया है।

इसके अलावा गंगा पथ का गांधी मैदान से सीधा जुड़ाव है। गंगा पथ सड़क संपर्क को सीधे एएन सिंह संस्थान से जोड़ा गया है।

राजधानी पटना दीघा से दीदारगंज तक गंगा पथ का निर्माण हो रहा है। पहले चरण में दीघा से एनएन सिंह संस्थान तक निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अगले चरण में एनएन सिंह संस्थान से सीधे पीएमसीएच तक कनेक्टिविटी की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *