0Shares

बिहार सरकार अपने राज्य के लोगों खासकर किसानों के हित में लगातार विकास कार्य कर रही है। इसी बीच सरकार द्वारा बिहार के किसानों के लिए एक नई सौगात दी गई है। काफी जल्द ही फसल सहायता के पात्र लगभग 2.40 लाख किसानों को खरीफ की राशि का भुगतान किया जाएगा।

वहीं, खबर के अनुसार पात्र एक लाख किसानों को पूर्व ही सहायता राशि दे दी गई है और शेष बचे किसानों को भी आर्थिक सहायता दी जाएगी। बिहार सरकार के द्वारा 2.40 लाख किसानों के खातों में जल्द ही 145 करोड़ रूपए भेजे जाएंगे।

बिहार सरकार

बिहार सरकार की तरफ से अपनी एक अलग फसल बीमा योजना की शुरुआत

गौरतलब है कि चार वर्ष पहले ही बिहार सरकार की तरफ से अपनी एक अलग फसल बीमा योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के अंतर्गत विगत खरीफ मौसम में 15.66 लाख से अधिक किसानों ने फसल का निबंधन कराया था। इसके बाद फसल कटनी रिपोर्ट से तुलना की गई, जिसमें से करीब 3.40 लाख किसानों को पात्र प्राप्त किया गया। सरकार द्वारा इनमें से एक लाख से अधिक किसानों को सहायता राशि का भुगतान किया जा चुका है।

सरकार की तरफ से इन किसानों को सहायता राशि के रूप में कुल 145 करोड़ रूपए दिए जाएंगे। हालांकि, फंड के अभाव की वजह से शेष बचे किसानों को राशि प्राप्त नहीं हो पाई है। अब सरकार द्वारा किसानों को मिलने वाली सहायता राशि की व्यवस्था की जा चुकी है। काफी जल्द ही शेष बचे किसानों के खाते में सहायता राशि को भेज दिया जाएगा।

फसल कटनी रिपोर्ट के आधार पर योजना में सात वर्षों के औसतन उत्पादन के 70 प्रतिशत को आधार मानकर फसल उत्पादन की गणना की जाती है। इस मानक से एक प्रतिशत का भी कम उत्पादन होने पर किसानों को सहायता राशि का भुगतान किया जाता है। एक किसान को अधिकतम दो हेक्टेयर भूमि की सहायता राशि दी जाती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *