बिहार का सबसे बड़ा जिला कौन है
0Shares

बिहार का सबसे बड़ा जिला कौन है : – भारत के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक राज्य है बिहार। इसकी राजधानी पटना है। यह जनसंख्या की दृष्टि से भारत का तीसरा सबसे बड़ा प्रदेश है, जबकि क्षेत्रफल की दृष्टि से बारहवां। 15 नवम्बर, सन् 2000 ई॰ को बिहार के दक्षिणी हिस्से को अलग कर एक नया राज्य झारखण्ड बनाया गया। बिहार के उत्तर में नेपाल, दक्षिण में झारखण्ड, पूर्व में पश्चिम बंगाल, और पश्चिम में उत्तर प्रदेश स्थित है। राज्य की आधिकारिक भाषाएं हिंदी और उर्दू हैं। यह क्षेत्र गंगा नदी तथा उसकी सहायक नदियों के उपजाऊ मैदानों में बसा है। गंगा इसमें पश्चिम से पूर्व की तरफ बहती है। बिहार भारत के सबसे महान राज्यों मे से एक है।

आज हम बात करने वाले हैं इस राज्य के सबसे बड़े जिले की। इस आलेख के माध्यम से हम बिहार के सबसे बड़े जिले और उससे जुड़े तथ्यों के बारे में विस्तार से जानेंगे।

बिहार राज्य की स्थापना 22 मार्च 1912 में हुई थी। 1912 में, बंगाल और बिहार राज्य को विभाजित किया गया था। विभाजन के बाद एक राज्य पश्चिम बंगाल और दूसरा राज्य बिहार बना। फिर 1936 में उड़ीसा राज्य को बिहार से अलग कर दिया गया। बाद में साल 2000 में झारखंड राज्य का गठन बिहार राज्य को विभाजित करके किया गया था।
2011 की जनगणना के अनुसार बिहार भारत का तीसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। इस राज्य की कुल जनसंख्या 104,099,452 है। इस राज्य में लगभग 85% लोग ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं। इस राज्य का क्षेत्रफल 94,163 वर्ग किमी (36,357 वर्ग मील) है। बिहार भारत का एक काफी खूबसूरत राज्य है, जहां पर अलग-अलग प्रकार की संस्कृति के लोग रहते हैं, बिहार अनेक चीजों के कारण प्रसिद्ध है। बिहार में कुल 38 जिले हैं। भारत की सबसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व वाला राज्य भी यही है। राज्य में 1 किलो मीटर स्क्वायर में लगभग 11 से भी ज्यादा लोग रहते हैं।

बिहार का सबसे बड़ा जिला कौन है

बिहार का सबसे बड़ा जिला कौन है

  1. पश्चिम चंपारण :
    पश्चिमी चम्पारण जिला क्षेत्रफल की दृष्टि से बिहार का सबसे बड़ा जिला है। इस जिले का क्षेत्रफल 5,226 वर्ग किमी है। 2011 की जनगणना आँकड़ो के अनुसार जिले की कुल जनसंख्या 3,935,042 है। पश्चिम चंपारण जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा एकमात्र देश नेपाल से लगती है। वही इस जिले की राज्य सीमा भी एकमात्र प्रदेश उत्तर प्रदेश से लगती है। पश्चिम चंपारण जिले का कुल क्षेत्रफल 5228 किलो मीटर स्क्वायर है।
  2. पटना :
    पटना जिला जनसंख्या के हिसाब से मे बिहार का सबसे बड़ा जिला है। इस जिले की कुल जनसंख्या 58,38,465 है। जबकि जनसंख्या के आधार पर पटना जिला भारत का 15वां सबसे बड़ा जिला है। जिले का कुल क्षेत्रफल 3,202 वर्ग किमी है।
  3. गया
    बिहार के दूसरे सबसे बड़े जिले की लिस्ट में गया का नाम आता है। गया बिहार का दूसरा सबसे बड़ा जिला है। गया जिले की राज्य सीमा बिहार तथा झारखंड से लगती है। यह जिला अपने बौद्ध विहार के लिए काफी प्रसिद्ध है तथा भारत और दुनिया में इसकी पहचान होती है। गया 4,976 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। गया जिला की कुल जनसंख्या 4,359,700 है।
  4. पूर्वी चंपारण
    बिहार राज्य का तीसरा सबसे बड़ा जिला पूर्वी चंपारण है। पूर्वी चंपारण बिहार के सबसे बड़े जिले पश्चिमी चंपारण के पूर्व में स्थित है। पूर्वी चंपारण जिले का एक अपना ही इतिहास है, यहां पर प्राचीन काल तथा इतिहास की काफी चीजें मौजूद हैं जिन्हें देखने लोग दुनिया भर से आते हैं।

पूर्वी चंपारण जिले का कुल क्षेत्रफल 3968 वर्ग किलोमीटर है, इसके साथ ही इस जिले में कुल 53 लाख से भी अधिक लोग निवास करते हैं, और यह पूर्वी चंपारण जिला बिहार राज्य के सबसे अधिक जनसंख्या वाले जिलों में से एक है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *