0Shares

Morning Walk Spot In Patna : बिहार की राजधानी पटना काफी विकसित हो चुका है। यहां हर तरह की सुख सुविधाएं मौजूद हैं। शॉपिंग मॉल्स से लेकर, रेस्टोरेंट, पार्क्स आदि सभी की सुविधा यहां लोग उठाते हैं।

पटना में कई सुंदर पार्क्स हैं, जहां लोग जाकर रिलैक्स करते हैं, मॉर्निंग वॉक और एक्सरसाइज करते हैं। शहर में कई जगहों पर मॉर्निंग वॉक के लिए बेहद ही खूबसूरत मॉर्निंग वॉक स्पॉट्स बनाए गए हैं। इनमे मुख्यतः राजधानी पटना का गंगा पाथवे शामिल है। यह पाथवे पटना वासियों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र है, जहां पर लोग सुबह सुबह टहलने के लिए जरूर जाते हैं।

Morning Walk Spot In Patna

Also Read : पटना में गंगा घाटों के सौंदर्यीकरण का कार्य जारी, घाटों की हुई साफ सफाई

Morning Walk Spot In Patna : गंगा पथ के किनारे शानदार और आकर्षित मॉर्निंग वॉक स्पॉट का निर्माण

राजधानी पटना से गंगा पथ के किनारे शानदार और आकर्षित मॉर्निंग वॉक स्पॉट का निर्माण का कार्य शुरु कर दिया गया है। अभी फिलहाल मरीन ड्राइव का काम चल रहा है। इस मरीन ड्राइव का भी निर्माण किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि यह खूबसूरत वॉकवे कुल 5 किलोमीटर का होगा और इसका निर्माण कार्य अब बहुत तेज गति से किया जा रहा है।

इस वॉक वे स्पॉट पर आपको हरे भरे पेड़ के अलावा बैठने की जगह और स्ट्रीट लाइट की सुविधा दी जाएगी। इस संबंध में साइन का काम भी शुरू कर दिया गया है और इसका निर्माण अभी तेजी से किया जा रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो जुलाई महीने से लोग इस खूबसूरत वॉकवे का मजा ले पाएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *