0Shares

आश्रम सीजन-3 : फेमस वेब सीरीज आश्रम के दो सफल पार्ट्स के बाद अब इसका तीसरा पार्ट भी आने वाला है। फैंस को आश्रम के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है।

बिहार के प्रकाश झा सामाजिक मुद्दों को फिल्मों के माध्यम से पर्दे पर लाते रहे हैं। आरक्षण, राजनीति, अपहरण और गंगाजल जैसी कई फिल्में बनाकर प्रकाश झा ने सुर्खियों बटोरीं। उनकी वेब सीरीज आश्रम भी खूब चर्चा में रही। सीरीज के दो पार्ट के बाद तीसरे का सिनेमा प्रेमियों को लंबे अर्से से इंतजार है। हालांकि, अब ज्यादा दिन तक वेट नहीं करना होगा। आश्रम सीजन-3 अगले महीने तीन जून को रिलीज हो रहा है। इस बार सीरीज में बिहार का एक और दबदबा होगा। बिहार के प्रकाश झा और अनुरिता झा के साथ पटना के रहने वाले अभिनेता अमित रंजन भी आश्रम-3 में नजर आएंगे। अमित सीरीज में अनुरिता के साथ इश्क लड़ाते हुए दिखाई देंगे।

 आश्रम सीजन-3

अमित रंजन जल्द ही प्रकाश झा प्रोडक्शंस की वेब सीरीज आश्रम सीजन-3 में आएंगे नजर

दरअसल, अभिनेता अमित रंजन जल्द ही प्रकाश झा प्रोडक्शंस की वेब सीरीज आश्रम सीजन-3 में नजर आएंगे। 3 जून को रिलीज हो रही इस बहुप्रतीक्षित सीरीज में बॉबी देओल, दर्शन कुमार और चंदन राय सान्याल के साथ-साथ इस बार अमित रंजन भी दिखेंगे। पिछले साल उनकी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म आह्वान के बाद बालीवुड में ये उनकी एक दमदार एंट्री मानी जा रही है। वेब सीरीज में उनके अपोजिट अनुरिता झा भी होंगी। दोनों साथ इश्क लड़ाते भी नजर आएंगे। ज्ञात हो की आश्रम सीजन-3 की पूरी शूटिंग जयपुर, भोपाल और मुंबई में हुई है।

दर्शक भी आश्रम के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अमित रंजन इसके पूर्व कई एड फिल्म्स, फीचर फिल्म, शार्ट फिल्म और टेलीविजन शो में नजर आ चुके हैं। अमित रंजन ने कहा कि प्रकाश झा के निर्देशन में काम करना उनके लिए गौरव की बात है। अमित ने कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि वह ऐसी बड़ी सीरीज में काम करेंगे। उन्होंने बताया कि साल के अंत तक उनकी एक और वेब सीरीज की शूटिंग शुरू होने जा रही है, जो 2023 में रिलीज होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *