बिहार की राजधानी पटना की फेमस ग्रेजुएट चाय वाली बीते कुछ दिनों में काफी सुर्खियों में रही है। ग्रेजुएट चाय वाली यानी कि प्रियंका के हौसले और साहस की वजह से लोग इनकी तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि पटना विमेंस कॉलेज के सामने अपना स्टॉक लगाने वाली ग्रेजुएट चाय वाली आज अपनी मेहनत के बदौलत इस मुकाम पर है। ग्रेजुएट चाय वाली अभी अपना स्टॉल पटना के एसकेपूरी में लगाती है।
ग्रेजुएट चाय वाली के साहस और लगन को देखते हुए सुपरस्टार भी प्रभावित
वहीं, दूसरी तरफ प्रियंका के साहस और लगन को देखते हुए अब उनके तरफ बड़े बड़े सुपरस्टार भी प्रभावित हो रहे हैं। पिछले दिनों भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह प्रियंका से मिलने पहुंची। अक्षरा सिंह को देखने चाय की दुकान पर भीड़ लग गई। एक तरफ लोग सेल्फी लेने के लिए लाइन में लगे थे। दूसरी ओर भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने प्रियंका यानी कि ग्रेजुएट चाय वाली से बात की अक्षरा सिंह में हौसला बढ़ाया और खूब उनकी तारीफ की।
वहीं, अक्षरा सिंह ने अपने हाथों में एक कप चाय भी ली और चुस्की लेते हुए प्रियंका से बात करती रही। अक्षरा सिंह चाय के बदले प्रियंका को ₹2100 देने लगी। हालांकि, प्रियंका ने पैसे लेने से इंकार कर रही थ, लेकिन अक्षरा सिंह ने कहा कि यह आशीर्वाद है। फिर प्रियंका ने रुपए स्वीकारे। उधर, अक्षरा सिंह ने कहा कि बिहार की लड़कियां बल्कि हर लड़कियों को इतना भरोसा रखना चाहिए और इतना ही डट कर अपने आप के लिए खड़ा भी होना चाहिए। उधर, प्रियंका बताती है कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि मैम आएंगी ।