0Shares

बिहार के राजगीर स्थित नीमा गांव में फिल्म सिटी बनाने हेतु भूमि अधिग्रहित कर ली गई है। एक बार फिर फिल्म सिटी बनाने का काम तीव्र गति से किया जाएगा। सरकार 20 एकड़ भूमि में फिल्म सिटी बनाने के लिए प्रयासरत है। फिलहाल बिहार में नई फिल्म नीति नहीं बनाई गई है। नीमा में फिल्म सिटी के निर्माण से पूर्व इसके संबंध में पॉलिसी बनाई जाएगी।

भूमि अधिग्रहण की जानकारी जानकारी कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री आलोक रंजन द्वारा दी गई। पॉलिसी बनाने पर काफी जल्द ही कार्य शुरू होगा। इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मुख्य सचिव को निर्देश दिए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार काफी समय पहले से ही दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर इस फिल्म सिटी का नाम रखने की मांग की जा रही है।

फिल्म सिटी

फिल्म सिटी में स्टूडियो से साथ होटल, डॉरमेट्री ऑफिस के साथ कई सुविधाएं

नई फिल्म नीति बनाने के लिए कला संस्कृति विभाग ने विभागीय बैठक का आयोजन किया है। साथ ही दूसरे राज्यों के फिल्म नीति का भी अध्ययन किया गया। इस फिल्म सिटी में स्टूडियो से साथ होटल, डॉरमेट्री ऑफिस के साथ कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अनुमान लगाया जा रह है कि इसके निर्माण के लिए लगभग 142 करोड़ रूपए खर्च होंगे। एक सप्ताह पूर्व ही इस फिल्म सिटी के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए अफसरों को निर्देश दिया गया है।

यहां के स्थानीय लोगों द्वारा बिहार में बनने वाली फिल्म सिटी का नाम सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर रखने की मांग की गई है। वहीं, बहुत सारे संस्थानों द्वारा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर फिल्म सिटी के निर्माण की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। सीएम को इसके संबंध में पत्र भी लिखा गया था। 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा में स्थित एक अपार्टमेंट में सुशांत सिंह राजपूत को मृत पाया गया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *