0Shares

हिंदी सिनेमा जगत में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्हें लोग सिर्फ उनके अभिनय के लिए नहीं बल्कि उनकी खूबसूरती और फिटनेस के लिए भी पसंद करते हैं। लोग इन अदाकाराओं की खूबसूरती के कायल हैं। इनमे कई ऐसी अभिनेत्रियां भी शामिल हैं, जो काफी लंबे समय से बॉलीवुड से जुड़ी हुई हैं। इनकी उम्र तो बढ़ रही है, लेकिन इनके चेहरे का नूर काम नहीं हुआ।

इस आर्टिकल में आप बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस के बारे में जान पाएंगे, जिनकी उम्र 40 के पार हो चुकी है, लेकिन फिर भी वो 25 साल की लगती हैं।

40 के पर हो चुकी इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों की उम्र

सुष्मिता सेन :-सुष्मिता सेन का नाम बॉलीवुड की खूबसूरत और होनहार अभिनेत्रियों में गिना जाता है। इन्होंने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। आपको बता दें इस अदाकारा की उम्र 45 के पार हो चुकी है, लेकिन इन्होंने नlअपने आपको काफी ज्यादा मेनटेन करके रखा है। सुष्मिता सेन को देख कर आप उनकी उम्र का अंदाज़ा भी नहीं लगा सकते। आज भी एक्ट्रेस सुष्मिता की खूबसूरती वैसी की वैसी बरक़रार है। सुष्मिता सेन ने दो बेटियो को गोद लिया हुआ है। एक्ट्रेस अपनी दोनों बेटियों से बहुत प्यार करती हैं। कुछ टाइम पहले उनके ब्रेकअप की खबरें काफी गरमाई हुई थी।

ऐश्वर्या राय :-बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने आज भी अपनी खूबसूरती से लाखों करोड़ों लोगो को अपना दीवाना बना रखा है। आपको बता दें ऐश्वर्या राय बच्चन की उम्र 48 साल की हो गई है। साथ ही वो एक 9 साल की बेटी की माँ भी है, लेकिन उनको देखकर कोई भी ये नहीं कह सकता है कि उनकी उम्र इतनी ज्यादा है। आज भी वो अपनी अदाओं और खूबसूरती के जलवे से लोगो को पागल करती है।

बॉलीवुड

Also Read : Bollywood : बॉलीवुड के ये सितारे, जो पकड़े जा चुके है एक कमरे में बंद

मलाइका अरोड़ा :-मलाइका अरोड़ा अक्सर ही अपने लुक्स और ग्लैमरस अंदाज़ की वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। बॉलीवुड फ़िल्मी जगत में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का नाम काफी पॉपुलर है। 48 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस अपनी फिटनेस और खूबसूरती के मामले में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती हुई नज़र आती है। इन दिनों वो अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में है।

अमीषा पटेल :-फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल को आप लोग जानते ही होंगे। भले ही एक्ट्रेस अमीषा पटेल की उम्र 45 से ज्यादा हो गई हो, लेकिन वो अभी भी अपनी सुन्दरता और अपने लुक्स से लोग को दीवाना बनती रहती है। एक्ट्रेस बॉलीवुड इंडस्ट्री से काफी समय से दूर है, लेकिन वो सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं।

शिल्पा शेट्टी :-फिटनेस क्वीन और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का नाम हिंदी सिनेमा जगत की हॉट एक्ट्रेसस में आता है। जैसे-जैसे एक्ट्रेस की उम्र बढ़ती जा रही है वैसे -वैसे इनकी सुन्दरता भी कमने का नाम नहीं ले रही। आपको बता दे शिल्पा शेट्टी की उम्र 47 साल की हो गई है, लेकिन उनको देखकर आपको ये बिलकुल नहीं लगेगा। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस का पूरा-पूरा श्रेय योग को देती है। अक्सर वो अपनी योग की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती हुई नज़र आती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *