बॉलीवुड में आए दिन किसी न किसी अभिनेता या अभिनेत्री की प्रेम कहानी सुनने को मिलती रहती है। कोई अपने प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ा शादी के बंधन में बंध जाते हैं तो कई रिश्ते बीच में ही टूट जाते हैं। बॉलीवुड की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्हें प्यार तो हुआ, लेकिन उनका रिश्ता शादी के पड़ाव तक नहीं पहुंच पाया और इस वजह से अभिनेत्रियों ने बिना शादी किए रहने का ही फैसला कर लिया।
इस आर्टिकल में आप उन अभिनेत्रियों के बारे में पढ़ पाएंगे, जिनका प्यार परवान तो चढ़ा, लेकिन अपने अंजाम तक नहीं पहुंच पाया।
इस प्रकार है वो बॉलीवुड अभिनेत्रियां
तब्बू :-आपको बता दें एक वक्त ऐसा था जब बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू और साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार नागार्जुन का नाम एक साथ जोड़ा जा रहा था। नागार्जुन के शादीशुदा होने के बाद तब्बू उनको अपना दिल दे बैठी थी। इन दोनों के अफेयर की खबरें काफी लम्बीं चली थी, लेकिन बाद भी दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। आज भी तब्बू ने शादी नहीं की है।
Also Read : बॉलीवुड की हसीनाएं जो है फिटनेस फ्रीक, बिजी शेड्यूल में भी फिटनेस का रखती है खास खयाल
आशा पारेख :-इस लिस्ट में आशा पारेख का नाम भी शामिल है। आशा पारेख 60 के दशक की मशहूर अदाकाराओं में से एक है। ख़बरों की माने तो आशा पारेख को अपने जमाने के बड़े डायरेक्टर और प्रोड्यूसर नासिर हुसैन से मोहब्बत हो गई थी। नासिर की शादी पहले ही हो चुकी थी। आपको बता दें इस बारे में एक्ट्रेस आशा पारेख ने अपनी बायोग्राफी में बात की है कि वो नासिर हुसैन की ना हो पाई इसी वजह से उन्होनें आज तक शादी नहीं की है।
परवीन बॉबी :-बॉलीवुड के 80 के दशक में परवीन बॉबी ने अपनी एक्टिंग और हुस्न से सबको दीवाना बना दिया था। खबरों के माने तो परवीन बॉलीवुड डायरेक्टर महेश भट्ट को अपना दिल दे बैठी थीं। इतना ही नहीं वो तो उनके प्यार में इतनी पागल थी कि महेश भट्ट के अपनी पत्नी को बिना तलाक दिए ही साथ रहने लगी थी। दोनों ने कभी भी शादी नहीं की। ताउम्र दोनों का प्यार अधूरा ही रहा।
सुष्मिता सेन :-सुष्मिता सेन का नाम बॉलीवुड की खूबसूरत और क्लासी एक्ट्रेसस में आता है। खबरों के अनुसार सुष्मिता को भी शादीशुदा विक्रम भट्ट से प्यार हो गया था। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। सुष्मिता को दोबारा प्यार तो हुआ, लेकिन उन्होंने आज तक शादी नहीं की है।
नगमा :-बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस नगमा का नाम तो आपने सुना हो होगा। इस अभिनेत्री ने भी अब तक शादी नहीं की है। इस की एक ख़ास वजह है। खबरों के मुताबिक नगमा का नाम इंडियन क्रिकेटर सौरव गांगुली के साथ कई बार जोड़ा जा चुका है। दोनों को कई बार साथ भी देखा गया है। क्रिकेटर सौरव की शादी हो चुकी थी। इस वजह से दोनों का रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं टिक पाया, लेकिन लगता है नगमा आज तक उनका वेट कर रही है शायद इसी कारण उन्होंने किसी से शादी नहीं की अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो नहीं पता।