0Shares

दुबई में कई भारतीयों की किस्मत चमक चुकी है। इनमें से कई लोग अपने बिजनेस से मालामाल हो गए तो कुछ गरीब लोगों को लॉटरी ने अमीर बना दिया। अकसर वहां से भारतीयों के लॉटरी से करोड़पति बनने की खबर आती रहती है। इसी तरह एक और खबर आई है, जिसके अनुसार एक भारतीय दुबई में 55 करोड़ रु की लॉटरी जीत गया है।

कौन हैं वो खुशकिस्मत भारतीय ! क्या है उनका पेशा ! ये सब कुछ बताएँगे आपको !

किस्मत कभी भी बदल सकती है। कोई भी किस्मत के बारे में सटीक अनुमान नहीं लगा सकता। किस्मत कब पलट जाए इस बारे में कभी कुछ नहीं जा सकता। इसलिए ये भी कहा जाता है ऊपर वाला जब भी देता है तो छप्पर फाड़ के देता है। 55 करोड़ का मालिक बन चुका भारतीय एक होटल कर्मचारी है. जिसने अबू धाबी बिग टिकट ड्रॉ में 25 मिलियन दिरहम जीतकर जैकपॉट हासिल किया है। 25 मिलियन दिरहम भारतीय मुद्रा में करीब 55 करोड़ रु होते हैं। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार 47 वर्षीय सजेश एनएस दुबई के करामा इलाके में इक्कायीस रेस्तरां में सेल्स मैनेजर के रूप में काम करते हैं। उन्हें सीरीज 245 ग्रैंड प्राइज विनर घोषित किया गया।

सजेश ने अपने 20 सहयोगियों के समूह के साथ अपना विजयी टिकट ऑनलाइन खरीदा था, जिनमें से सभी अब समान रूप से पुरस्कार राशि साझा करेंगे। सब के हिस्से में 2.5 करोड़ रु से अधिक की राशि आएगी। सजेश दो साल पहले ओमान से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) चले गए थे। उन्होंने यह भी जाहिर किया वे वह अपनी जीत के पौसे को कैसे खर्च करेंगे।

सजेश के मुताबिक जिस होटल में वे काम करते हैं, वहां 150 से अधिक कर्मचारी हैं। वे लॉटरी में जीते पैसों में से कुछ उनके साथ साझा करेंगे और उनकी अधिक से अधिक मदद करना चाहेंगे। सजेश ने कहा कि वह अपने सहकर्मियों के साथ इस बात पर चर्चा भी करेंगे कि पैसे का क्या किया जा सकता है। हालांकि, वे इस हक में भी हैं, कि हर किसी को अपने पैसे के साथ वो क्या करना चाहता है, ये चुनने का अधिकार है।

सजेश का कहना है कि भले ही वह एक करोड़पति बन गए हैं, मगर फिर भी वह हर महीने लॉटरी टिकट खरीदते रहेंगे। सजेश कहते हैं कि उनके अनुभव ने उन्हें सिखाया है कि सपनों को कभी नहीं छोड़ना चाहिए। वे टिकट खरीदना और अपनी किस्मत आजमाना जारी रखना चाहेंगे।

अब अगला लाइव ड्रॉ दिसंबर में होगा। उसमें एक विजेता को 30 मिलियन दिरहम दिए जाएंगे। इतनी रकम भारतीय मुद्रा में 66.55 करोड़ रु होते हैं। इससे पहले दुबई में कार धोने वाले एक नेपाली नागरिक को किस्मत ने तब जमीन से आसमान पर पहुंचा दिया था, जब वे वहां 1-2 करोड़ रु नहीं बल्कि पूरे 21 करोड़ रु की लॉटरी जीता। नेपाल के भरत दुबई में रह कर कार साफ करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी किस्मत लॉटरी में आजमाई। इसमें वे 21 करोड़ रु जीत गए।

जिन भारतीय लोगों ने लॉटरी में इनाम जीता है, वे सभी केरल के रहने वाले हैं। इन सभी लोगों को वहां 10 साल से भी अधिक समय हो चुका है। ये लोग रेस्टोरेंट कारोबार में लगे हुए हैं। अहम बात यह है कि ये सारे लो लोग पिछले 4 साल से लॉटरी टिकट खरीद रहे हैं। पर इनकी किस्मत ने अब अपना जलवा दिखाया है।

भरत दुबई में बहुत कम कमाई पर गुजारा कर रहे थे। पर भरत ने दोस्तों के साथ मिलकर महजूज ड्रॉ का लॉटरी खरीदा और अब उनकी किस्मत बदल गयी।नेपाल के रहने वाले भरत 31 वर्षीय हैं। वे दुबई में कुछ काम की तलाश में गए थे। यहां वो कार साफ करके पैसा कमा रहे थे। पर उन्होंने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर लॉटरी का टिकट खरीदा, जो अब उन्हें मालामाल बना चुका है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *