0Shares

न्यूज़ डेस्क: प्यार एक ऐसा अहसास है जो लोगों से बहुत कुछ करवा देता है. प्यार मोहब्बत में उलझे लोग बड़े से बड़े कदम उठा लेते हैं. ऐसी ही एक खबर सऊदी अरब और भारत के बेसह की भी है, जहाँ सऊदी अरब की एक लड़की को भारतीय युवक से प्यार हो गया, फिर क्या था लड़की अपने प्यार को पाने के लिए सब कुछ छोड़छाड़कर भारत भाग आयी.

भारत आने के बाद फिर उसने यहां तेलंगाना में रहने वाले अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी रचा ली। बिल्कुल फिल्मी तरीके से उसके पिता ने लड़की का पीछा भी किया लेकिन उसे रोक पाने में वो कामयाब नहीं हो सका। प्रेम कहानी कुछ ऐसी थी कि “तेलंगाना के निजामाबाद का रहने वाला लड़का पहले सऊदी अरब में लड़की के पिता के यहां ड्राइवर की नौकरी करता था। इसी दौरान दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ।


कुछ दिन बाद लड़के ने नौकरी छोड़ दी और वो भारत लौट आया और इन दोनों के बीच दूरियां बढ़ गयी. ऐसे ही दिन बीतते गए, एक दिन सऊदी से लड़की ने खुद अपने बॉयफ्रेंड को फोन किया जो भारत में रहता था. लड़की ने कहा कि वो ज्यादा दिन उसके बिना नहीं रह पाएगी। उसने लड़के को बोला कि वो जल्द ही भारत में उसके पास रहने के लिए आ रही है.

बाद में लड़की ने सऊदी में अपना घर और देश दोनों छोड़ दिया। यहां से वो नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत की सीमा में दाखिल हुई. फिर यहां से वो दिल्ली पहुंची, जहां लड़का उसका इंतजार कर रहा था। इसके बाद यहां से दोनों निजामाबाद पहुंचे और वहां दोनों ने शादी कर ली. शादी करने के बाद इनकी कहानी में ट्विस्ट आ गया, जहाँ लड़की का पिता उसका पीछा करते भारत पहुंच आया।

लड़की का पिता सऊदी अरब की एम्बेसी के अफसरों के साथ हैदराबाद पहुंचा। हालांकि, लड़की के पिता को इस बात की खबर नहीं थी कि लड़की ने शादी कर ली है. लड़की के पिता ने अपने पूर्व ड्राइवर पर लड़की का अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन जब पुलिस लड़की को तलाश करते निजामाबाद में उसके घर तक पहुंची, तब शादी का खुलासा हुआ। लड़की ने पुलिस से बताया कि वो अपने देश वापस न जाकर भारत में ही रहना चाहती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *