0Shares

Bullet Train In India : अगले कुछ सालों में देश की पहली बुलेट ट्रेन की सौगात देशवासियों को मिल जायेगी। इस बुलेट ट्रेन का संचालन साल 2026 से शुरू हो जाएगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुंबई से अहमदाबाद तक चलने वाली देश की पहली बुलेट ट्रेन को लेकर काफी चर्चा की। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार कई प्रयास कर रही है। इस दौरान उन्होंने बुलेट ट्रेन को लेकर सरकार द्वारा लिये गये कई फैसलों के बारे में भी चर्चा की।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साफ तौर पर बताया कि इसके लिए फर्स्ट एसी के आधार पर किराए की रकम तय की जाएगी। उन्होंने कहा फर्स्ट एसी के आधार पर किराया बनाया जाएगा, जो बहुत ज्यादा नहीं है। ऐसे में आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि बुलेट ट्रेन का किराया आपको ट्रेन के फर्स्ट एसी के किराए के बराबर मिल सकता है।

Bullet Train In India

Also Read : हाइ स्‍पीड रेल का पहला प्रोजेक्‍ट पूरा और सफल होने के बाद बुलेट ट्रेन की परियोजना पर होगा विचार : रेल मंत्री

Bullet Train In India : किराया फ्लाइट टिकट से कम होगा

रेल मंत्री ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि बुलेट ट्रेन का किराया फ्लाइट टिकट से कम होगा। साथ ही इसमें मिलने वाली सुविधाएं काफी बेहतर होंगी। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद ही इस के किराए की रकम तय की जाएगी। देश की बुलेट ट्रेन परियोजना के मद्देनजर सरकार पूरी तरह से सचेत और गंभीर है। बता दें देश की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलाई जाएगी। पहली बुलेट ट्रेन का प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद दूसरी बुलेट ट्रेन के प्रोजेक्ट की शुरुआत होगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक अहमदाबाद मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के काम को युद्ध स्तर पर पूरा कराया जा रहा है। सरकार सूरत और बिलिमोरा के बीच साल 2026 में पहली बुलेट ट्रेन चलाने का लक्ष्य बना रही है। मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। दोनों शहरों के बीच 508 किलोमीटर की दूरी है, जिसमें 12 स्टेशन होंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *