0Shares

पिछले कुछ महीनों में बढ़ी महंगाई ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। आए दिन दैनिक जरूरत की वस्तुओं की कीमत में वृद्धि से लोग परेशान हैं। एलपीजी सिलेंडर के मूल्य में भी बढ़ोतरी को लेकर जनता काफी परेशान दिखाई दे रही है। दिन-प्रतिदिन बढ़ते दामों के साथ लोगों की परेशानी में भी इज़ाफा हो रहा है।

इसी बीच इंडेन ने अपने सिलेंडर में 135 रूपए की गिरावट की है। कंपनी ने कमर्शियल सिलेंडर में इस छूट को लागू किया है, जबकि घरेलू सिलेंडर्स में कोई छूट नहीं दी गई है। घरेलू 14.2 किलो वाला सिलेंडर अपने पुरान रेट पर मिल रहा है।

कमर्शियल सिलेंडर

कमर्शियल सिलेंडर 10 रूपए सस्ता किया गया था

19 मई को ही सिलेंडर्स में कीमतों में वृद्धि की गई थी। इससे कमर्शियल ग्राहकों को राहत मिली हैं। वहीं, घरेलू ग्राहको को अभी 19 मई वाले रेट पर सिलेंडर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। मई के महीने में दो बार लोगों को बढ़ती कीमतों की मार पड़ी है। पहली बार 7 मई को सिलेंडर की कीमत 50 रूपए बढ़ी थी। फिर 19 मई को रेट में बढोत्तरी की गई। 7 मई को घरेलू सिलेंडर महंगा हुआ था, वहीं कमर्शियल सिलेंडर 10 रूपए सस्ता किया गया था। इसके बाद 19 मई को 8 रूपए बढ़ाए गए थे।

19 किलो वाला सिलेंडर 1 जून से नए दामों पर मिलेगा। लोगों को कमर्शियल सिलेंडर पर 135 रूपए की छूट 1 जून से मिलनी शुरू हो जाएगी। पहले 19 किलो का सिलेंडर दिल्ली में 2,354 रूपए का मिल रहा था। छूट के बाद इसकी कीमत 2,219 हो जाएगी। मुंबई में 2,306 के स्थान पर 19 किलो का सिलेंडर 2,171 रूपए का मिलेगा, कोलकाता में 2,454 की स्थान पर 2,322 रूपए का मिलेगा और चेन्नई में 2507 के स्थान पर 2,373 रूपए का मिलेगा।

मार्च में इस 19 किलो के सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 2,012 रूपए थी। मई में इज़ाफे के बाद इसकी कीमत बढ़कर 2,253 रूपए हुई और 1 मई को इसकी कीमत 2,355 रूपए हो गई थी। अब एक बार फिर इसकी कीमतों में राहत मिल गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *